फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर के लिए अफरीदी ने उगला जहर, बोले- व्यक्तित्वहीन हैं वो

Sat, 04 May 2019 07:56 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोतम और अफरीदी - फोटो : pti
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के बीच मैदान के अंदर और बाहर रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। अफरीदी ने गंभीर के साथ अपनी मैदानी लड़ाई को लेकर भी अपनी आत्मकथा गेम चेंजर में टिप्पणी की है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
shahid afridi - फोटो : file pic
उन्होंने लिखा कि गंभीर का अपना कोई व्यक्तित्व नहीं है। वे खुद को सर डॉन ब्रेडमैन और जेम्स बांड का मिश्रण समझते हैं। अफरीदीने कहा कि गंभीर के रवैये को प्रतिस्पर्धी नहीं कहा जा सकता है। वास्तव में, वह अपने खेल के दिनों में नकारात्मकता से भरे थे।
विज्ञापन

3 of 5
shahid afridi - फोटो : file photo
2007 में खेले गए एशिया कप मैच में रन लेते समय गंभीर की गेंदबाज अफरीदीसे नोकझोंक हुई थी। अफरीदीने लिखा, कुछ प्रतिस्पर्धा निजी होती हैं, तो कुछ पेशेवर। गंभीर के मामले में भी ऐसा ही कुछ था। वो और उनका रवैया ही सबसे बड़ी समस्या थी। वो क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में एक मुश्किल चरित्र हैं। वो महान नहीं हैं, उनके नाम कोई महान रिकॉर्ड नहीं है। 

4 of 5
पैडी उपटन - फोटो : Social media
गौरतलब है कि पूर्व मानसिक अनुकूलन कोच पैडी अपटन ने अपनी नई किताब में गौतम गंभीर को मानसिक रूप से असुरक्षित खिलाड़ी बताया लेकिन साथ ही कहा कि इससे उन्हें भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक में शुमार होने से नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paddy Upton
अपटन ने अपनी किताब किताब 'द बेयरफुट कोच' में लिखा, 'मैंने गंभीर के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ काम किया लेकिन यह उन पर सबसे कम प्रभावी रहा जो 2009 में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेटर थे। मैंने उनके साथ तब तक ही काम किया था लेकिन उनके दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने जाने से मेरा कुछ भी लेना देना नहीं था।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें