फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड की इस हसीन विकेटकीपर पर क्लीन बोल्ड हुए गिलक्रिस्ट, कभी डीकॉक के साथ जुड़ा था नाम

Mon, 25 Jun 2018 09:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। एक जमाने में महेंद्र सिंह धोनी की कलात्मक विकेटकीपिंग से प्रभावित रहे एडम गिलक्रिस्ट ने अब अपनी फेवरेट विकेटकीपर के नाम का खुलास किया है। खास बात यह है कि यह विकेटकीपर किसी पुरुष टीम का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
sarah taylor
दरअसल एडम गिलक्रिस्ट ने इंग्लैंड की महिला टीम की विकेटकीपर सारा टेलर को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताया है। गिलक्रिस्ट ने इंटरव्यू के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, 'सारा टेलर को लेग साइड स्टंपिंग के लिए जाना जाता है। लंबी कद-काठी की सारा टेलर पलक झपकते ही स्टंप्स उड़ाने में बेहद माहिर हैं।

देेखें वीडियो:
 

 
विज्ञापन

3 of 5
sarah taylor
इंग्लैंड की इस शानदार विकेटकीपर के बारे में ऑस्ट्रेलियन दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का कहना है, 'लगभग एक सप्ताह पहले मैंने ट्वीट किया था कि मेल या फीमेल हो, लेकिन सारा टेलर इस वक्त दुनिया की सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं।' उन्होंने कहा, 'टेलर ने पिछले कुछ सालों में बिग बैश में कुछ काम किया है।'

4 of 5
sarah taylor
बता दें कि सारा टेलर न सिर्फ एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं, बल्कि लाजवाब बल्लेबाजी भी हैं। इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए अब तक उन्होंने कई अहम मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के साथ टीम को जीत दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्विंटन डि कॉक - फोटो : ESPN
बता दें कि कुछ समय पहले फैंस ने उनका नाम दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के साथ जोड़ा था। फैंस का कहना था कि डी कॉक शक्ल सारा टेलर से काफी मिलती भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें