फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड ने रचा कीर्तिमान, 140 साल के इतिहास में इतनी बार किया ऑस्ट्रेलिया का 'क्लीन स्वीप'

Mon, 25 Jun 2018 07:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
इंग्लैंड ने रविवार को विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (110*) की शतकीय पारी और मोईन अली के शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को बेहद रोमांचक मैच में एक विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान इंग्लैंड ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज 5-0 से अपने नाम कर इतिहास रच दिया। आइये जानते हैं इंग्लैंड ने कब-कब किया ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीपः-
विज्ञापन

2 of 6
इग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट के 140 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इंग्लैंड ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में क्लीन स्वीप किया हो। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।  पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने 34.4 ओवरों में 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 9 गेंद शेष रहते ही 208 बनाकर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
इग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
इंग्लैंड ने कई बार ऑस्ट्रेलिया का वन-डे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब पांच मैचों की सीरीज में उनका क्लीन स्वीप हुआ। इंग्लैंड ने 2012 नेटवेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से करारी शिकस्त दी थी। इस सीरीज का तीसरा वन-डे बारिश के कारण रद्द हो गया था।

4 of 6
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
साल 1997 में इंग्लैंड ने 3 वन-डे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया था।
विज्ञापन

5 of 6
इग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
साल 1980 में दो वन-डे मैचों की सीरीज मेजबान इंग्लैंड ने 2-0 से अपने नाम की थी। 1974/75 में एकमात्र वन-डे में भी इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
बता दें कि विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की यह 18 मैचों 16वीं हार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें