फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए जी जान एक कर दूंगा'

Sat, 04 May 2019 11:30 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्टीव स्मिथ-राजस्थान - फोटो : file
इंडियन टी-20 लीग में राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय टीम में स्थान नहीं मिलने से उन्हें निराशा नहीं है और वह अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

IPL 2019: मैच में बने 5 विश्व रिकॉर्ड्स, 19 साल के शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास
 
विज्ञापन

2 of 4
संजू सैमसन - फोटो : पीटीआई
केरल के इस खिलाड़ी को शुरू से ही प्रतिभावान माना जाता है लेकिन उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे से खिलाफ अब तक सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। आईपीएल के मौजूदा सत्र में सैमसन ने 11 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 337 रन बनाए है। यह बात वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की समझ से भी परे है कि इस खिलाड़ी को भारत के विश्व कप के संभावितों में जगह क्यों नहीं मिली। 
विज्ञापन

3 of 4
संजू सैमसन - फोटो : पीटीआई
दिल्ली के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर सैमसन ने कहा, 'यह सुन कर काफी अच्छा लगता है कि लारा जैसे दिग्गज आपके बारे में ऐसी बाते करते है। इससे आपका मनोबल बढ़ता है। जिस तरह से मैं खेल रहा हूं उससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मैं खुश हूं। लेकिन मैं बेसब्री से भारत के लिए मौका मिलने का इंतजार कर रहा हूं।' 
विज्ञापन

4 of 4
संजू सैमसन - फोटो : पीटीआई
दाएं हाथ के इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज ने कहा, 'इसमें निराश होने की कोई बात नहीं है। आप इसे प्रेरणा ले सकते है और अधिक मेहनत कर सकते है। भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और जगह बनाना होगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें