कर्स्टन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम के आखिरी लीग मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मैं निरंतरता बनाए रखने का पक्षधर हूं। आप कोर खिलाड़ियों का समूह बनाना चहते है और उन खिलाड़ियों के साथ बने रहना चाहते है। मुझे लगता है कि इंडियन टी-20 लीग में सबसे सफल टीमें ऐसा करने में सफल रही हैं और हम बैंगलोर में ऐसा करने की कोशिश कर रहे है। अगले साल कुछ ढांचागत बदलाव हो सकते है।’’