फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के बल्लेबाजी कोच नहीं बनेंगे संजय बांगर, बोले- फिलहाल मुश्किल

Thu, 19 Mar 2020 08:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजय बांगड़ - फोटो : social Media
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने निजी और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का टेस्ट टीम का सलाहकार बनने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है। बीसीबी ने आठ सप्ताह पहले बांगर के सामने टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के बल्लेबाजों को कोचिंग देने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन बांगर इसे स्वीकार नहीं कर सकते, क्योंकि उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के साथ दो साल का अनुबंध किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Sanjay Bangar- Ravi Shastri-Virat Kohli - फोटो : social Media
बांगर ने कहा कि उन्होंने आठ सप्ताह पहले मेरे सामने प्रस्ताव रखा था। लेकिन मैंने स्टार के साथ अपने अनुबंध को अंतिम रूप दे दिया है, जिससे मुझे अपनी निजी और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के बीच संतुलन बिठाने का मौका मिलेगा। हालांकि मैं भविष्य में बीसीबी के साथ काम करने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन

3 of 4
संजय बांगड़ - फोटो : indianexpress
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर नील मैकेंजी इस समय सीमित ओवरों की क्रिकेट में बांग्लादेश के बल्लेबाजी सलाहकार हैं। बांगर 2014 से 2019 तक भारतीय टीम के साथ जुड़े रहे। सितंबर में घरेलू सत्र शुरू होने के बाद उनकी जगह विक्रम राठौड़ ने ली।
विज्ञापन

4 of 4
संजय बांगड़ - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड कप के बाद वेस्टइंडीज का दौरा भारतीय टीम के साथ उनकी आखिरी सीरीज थी। इसके बाद से बांगर कॉमेंट्री में व्यस्त हैं। उन्होंने भारत की तरफ से 2001 से 2004 तक 12 टेस्ट और 15 वन-डे खेल थे। बीसबी के मुख्य कार्यकारी निजामुद्दीन चौधरी ने बुधवार को पहले ढाका में पत्रकारों से कहा, 'हमने बांगड़ से (टेस्ट बल्लेबाजी सलाहकार के लिए) बात की है लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें