भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी को करीब 8 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन दोनों का रिश्ता इतने अरसे बाद भी लगातार किसी न किसी विवाद में घिरा रहता है। ऐसा ही एक और विवाद हाल ही में सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 5
Sania Mirza
सानिया मिर्जा कई बार यह बात कह चुकी हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के आपसी रिश्ते सुलझाने के लिए शोएब का हाथ नहीं थामा है। इसके बावजूद आए दिन उनके परिवार और निजी रिश्तों को दो राष्ट्रों की आपसी लड़ाई में घसीट लिया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
दअरसल पाकिस्तानी मीडिया के एक पत्रकार ने शोएब मलिक से पूछा कि आपके बच्चे को कौन से देश की राष्ट्रीयता मिलेगी। हालांकि इस सवाल का जवाब शोएब ने बिना बौखलाए बड़ा संयम रखते हुए दिया।
4 of 5
शोएब मलिक
शोएब ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कहा, 'अगर तुम मेरे बच्चे के असली चाचा होते तो इस तरह का सवाल ही नहीं पूछते।' बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान में उनके बच्चे को जन्म से पहले ही बड़ी बहस छिड़ गई हो।
बता दें कि शोएब मलिक इन दिनों अपना पूरा ध्यान एशिया कप में लगा रहे हैं, लेकिन इस तरह के फालतू सवालों से वह काफी तंग आ गए हैं। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाना है।