फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा और विराट कोहली की तुलना पर संदीप पाटिल ने बताया कौन है बेहतर

Tue, 26 Dec 2017 08:28 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को वन-डे और फिर टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मात दी। रोहित का बतौर कप्तान डेब्यू बहुत खराब रहा। उन्हें धर्मशाला में पहले वन-डे में श्रीलंका के हाथों 8 विकेट की शिकस्त झेलना पड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
इसके बाद मुंबई के बल्लेबाज ने जोरदार वापसी की और रिकॉर्ड तीसरा दोहरा शतक जड़ा। इसके बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोककर सबसे तेज सैकड़ा पूरा करने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
'हिटमैन' को क्रिकेट जगत से काफी तारीफें मिल रही हैं। इसी लिस्ट में बीसीसीआई के चयनकर्ता के पूर्व चेयरमैन संदीप पाटिल भी जुड़ गए हैं। पाटिल ने यहां तक कह दिया कि सीमित ओवर क्रिकेट में विराट कोहली से बेहतर बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं।

4 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
संदीप पाटिल ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, 'विराट के फैंस को शायद यह पसंद नहीं आए, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि रोहित शर्मा अभी बेहतर बल्लेबाज हैं।' पाटिल ने साथ ही कहा कि कोहली निःसंदेह बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज हैं, लेकिन सीमित ओवर क्रिकेट में रोहित शर्मा उनसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rohit sharma - फोटो : BCCI
पाटिल ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि टेस्ट में विराट बेस्ट हैं। मगर जब बात सीमित ओवर क्रिकेट की आती है तो रोहित उन्हें पीछे छोड़ देते हैं।' रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई और बेहतरीन बल्लेबाजी की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें