फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिलचस्प तस्वीरें: 93 साल के 'अटल' की जिंदगी से जुड़े रोचक पहलू

Mon, 25 Dec 2017 01:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 10
आज भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। वह 93 साल के हो गए। इस मौके पर पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई नेता उनके घर शुभकामनाएं देने पहुंचे हैं। आइये आपको दिखाते हैं पूर्व पीएम की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प तस्वीरें..

पढ़ें: हार्दिक पटेल ने 'थामा' लालटेन, तेजस्वी यादव ने यह कहा
विज्ञापन

10 दिलचस्प तस्वीरें: 93 साल के 'अटल' की जिंदगी से जुड़े रोचक पहलू

2 of 10
अटल की ये तस्वीर उनके स्वभाव से बिल्कुल अलग है। अटल को उदारवादी दल का नेता माना जाता है और इस फोटो में वह तलवार पकड़े दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

10 दिलचस्प तस्वीरें: 93 साल के 'अटल' की जिंदगी से जुड़े रोचक पहलू

3 of 10
अटल को जानवरों से बहुत लगाव था, खासतौर पर उन्हें पालतू जानवर बहुत अच्छे लगते थे। जब भी उन्हें समय मिलता था तब वो पालतू जानवरों के साथ समय बिताते थे। यह तस्वीर जानवरों के प्रति उनके प्रेम को दर्शाती है।  

10 दिलचस्प तस्वीरें: 93 साल के 'अटल' की जिंदगी से जुड़े रोचक पहलू

4 of 10
अटल जितने कुशल राजनेता थे, उतने ही कुशल कवि भी थे। वह लेखक, पत्रकार और कवि थे। लेखन और कविता के प्रति उनका प्रेम जगजाहिर है। एक बार उन्होंने कहा था कि राजनीति उन्हें रास नहीं आती लेकिन वह इसे छोड़ नहीं पाते, क्योंकि राजनीति उन्हें नहीं छोड़ती। 
विज्ञापन

10 दिलचस्प तस्वीरें: 93 साल के 'अटल' की जिंदगी से जुड़े रोचक पहलू

5 of 10
पीएम मोदी और अटल के किस्से बहुत मशहूर रहे हैं। अटल नहीं चाहते थे कि मोदी गुजरात के सीएम बनें लेकिन आडवाणी की वजह से उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा। जब गुजरात दंगे हुए तो अटल ने पीएम मोदी को राजधर्म का पालन करने की सलाह दी थी। 
विज्ञापन

10 दिलचस्प तस्वीरें: 93 साल के 'अटल' की जिंदगी से जुड़े रोचक पहलू

6 of 10
जिस तरह पीएम मोदी की विदेश यात्रा चर्चा का विषय रहती हैं उसी तरह अटल की विदेशी नेताओं से मुलाकात खूब सुर्खियां बनती थीं। रूस के ब्लादीमीर पुतिन और उनकी ये तस्वीर उनकी उदार विदेश नीति की कहानी कहती है।  
विज्ञापन

10 दिलचस्प तस्वीरें: 93 साल के 'अटल' की जिंदगी से जुड़े रोचक पहलू

7 of 10
अटल फिल्मी सितारों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे। अटल के अंदर का कवि हमेशा बॉलीबुड सितारों के बीच आकर्षण का विषय रहा। विश्व सुंदरी ऐश्वर्या ने भी भारत के पूर्व पीएम के साथ तस्वीर खिंचवाई थी। 

10 दिलचस्प तस्वीरें: 93 साल के 'अटल' की जिंदगी से जुड़े रोचक पहलू

8 of 10
अटल को अखबार पढ़ने का बहुत शौक था। वह खुद भी लेखक और पत्रकार थे। उन्होंने राजनीति में आने से पहले कहा था कि वह एक पत्रकार हैं और इसलिए वह जानते हैैं कि एक राजनेता के आगे क्या कठिनाईयां होती हैं।  

10 दिलचस्प तस्वीरें: 93 साल के 'अटल' की जिंदगी से जुड़े रोचक पहलू

9 of 10
एक दौर था जब अटल और फिल्मी सितारों का मिलना-जुलना लगा रहता था। उन्हें फिल्मी सितारों से मुलाकात करना पसंद था। यह तस्वीर 1977 की है जब संजीव कुमार और राखी को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था और अटल ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। 
विज्ञापन

10 दिलचस्प तस्वीरें: 93 साल के 'अटल' की जिंदगी से जुड़े रोचक पहलू

10 of 10
अटल 93 साल के हो गए हैं लेकिन वह गंभीर बीमारियों से लड़ रहे हैं। अपने स्वास्थ की वजह से उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया है और अब केवल अपने घर पर स्वास्थ लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें