फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: सचिन तेंदुलकर से लेकर अनिल कुंबले और साइना नेहवाल तक, प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए ये खिलाड़ी

Mon, 22 Jan 2024 02:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishthan : खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुईं। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर अनिल कुंबले और साइना नेहवाल जैसी खिलाड़ी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनीं।
विज्ञापन
1 of 6
प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए क्रिकेटर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। हिंदू समुदाय 500 वर्षों से इस पल का इंतजार कर रहा था। ऐसे में जब प्राण प्रतिष्ठा कई घड़ी आई तो कई खिलाड़ी भी इसमें शामिल हुए। मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर उड़नपरी पीटी उषा तक कई दिग्गज हस्तियां इस कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। यहां देखिए कौन-कौन से खिलाड़ी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 6
वेंकटेश प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया
वेंकटेश प्रसाद लंबे समय से इस घड़ी का इंतजार कर रहे थे। वह इस कार्यक्रम में शामिल हुए और सोशल मीडिया पर जमकर इसकी तस्वीरें शेयर कीं।
 
विज्ञापन

3 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 
 

4 of 6
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले भी अपनी पत्नी के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस पावन पर्व का हिस्सा बनकर वह बेहद खुश हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
मिताली राज - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अयोध्या के दिव्य वातावरण में डूब चुकी हूं। इस गौरवशाली समारोह का हिस्सा बनना देखने लायक खुशी है। युगों-युगों तक याद रखने योग्य दिन!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां आ सकी हूं। हम कई वर्षों के बाद जश्न मना रहे हैं... हम उस क्षण का इंतजार कर रहे हैं जब मंदिर खुलेगा और हमें मूर्ति देखने को मिलेगी। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है..."
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें