पृथ्वी शॉ
- फोटो : self
45 वर्षीय तेंदुलकर ने बताया कि पृथ्वी की सबसे बड़ी ताकत क्या है। उन्होंने कहा, 'मैंने उसे जितनी भी बार देखा है, उसमें पाया है कि वह बहुत जल्दी सीख लेता है। मेरे लिए प्रतिभा एक चीज है, लेकिन आप इस प्रतिभा का उपयोग कैसे करते हैं, वह मायने रखता है। अगर आपको इंटरनेशनल स्तर पर सफल होना है तो जल्द सीखना पड़ेगा। पृथ्वी इस मामले में आगे है। मुझे लगता है कि वह विभिन्न परिस्थितियों में भी खुद को ढालकर अच्छा प्रदर्शन करेगा। यही पृथ्वी की सबसे बड़ी ताकत है।'