फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, इस दिन आएंगे नतीजे, 2013 में ऐसे थे आंकड़े

Sat, 06 Oct 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
election survey
चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव तारीखों का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों और बाकी चार राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग के इस एलान के साथ ही पांचों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। 2013 के चुनाव में भाजपा ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस को करारी मात दी थी। मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर कांग्रेस का सत्ता वापसी का सपना तोड़ दिया। पांच राज्यों में कब होगा मतदान, कब आएंगे नतीजे और क्था थी साल 2013 में विभिन्न दलों की स्थिति जानिए।    
विज्ञापन

2 of 14
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव

2 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी 
9 नवंबर नामांकन का आखिरी दिन  
14 नवंबर को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन 
28 नवंबर को होगा मतदान  
11 दिसंबर को नतीजे आएंगे 
 
विज्ञापन

3 of 14
Election State wise
छत्तीसगढ़-पहले चरण की 18 सीटों का कार्यक्रम

16 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी  
23 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन 
26 नवंबर को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन 
12 नवंबर को होगा मतदान 
11 दिसंबर को नतीजे आएंगे 

दूसरे चरण की 72 सीटों का कार्यक्रम

26 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी 
नामांकन की आखिरी दिन 2 नवंबर 2018 
नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन 5 नवंबर 2018
मतदान की तारीख 20 नवंबर 2018
11 दिसंबर 2018 को नतीजे आएंगे 

4 of 14
Election State wise
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018

12 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी 
नामांकन की आखिरी दिन 19 नवंबर 2018 
नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन 22 नवंबर 2018
मतदान की तारीख 07 दिसंबर 2018
नतीजे 11 दिसंबर 2018 को आएंगे 
विज्ञापन

5 of 14
Election State wise
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018

2 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी 
नामांकन का आखिरी दिन 9 नवंबर 2018
नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन 14 नवंबर 2018 
मतदान की तारीख 28 नवंबर 2018
11 दिसंबर 2018 को नतीजे आएंगे 
विज्ञापन

6 of 14
चंद्रशेखर राव
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018

12 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी 
नामांकन का आखिरी दिन 19 नवंबर 2018
नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन 22 नवंबर 2018
7 दिसंबर 2018 को होगा मतदान  
11 दिसंबर 2018 को नतीजे आएंगे 
विज्ञापन

7 of 14
छत्तीसगढ़ में दो चरणों और बाकी चार राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग के इस एलान के साथ ही पांचों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।   

8 of 14
Election 2018
पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम में चुनाव होने जा रहे हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में  भाजपा की सरकार है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा लगातार 15 साल से सत्ता में है। वहीं राजस्थान में भाजपा ने 2013 में सत्ता में वापसी की थी। 

9 of 14
Election 2018
इन पांचों राज्यों में सबसे पहले मतदान छत्तीसगढ़ में होगा। यहां दो दौर में मतदान होगा। पहले फेज में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 12 नवंबर को जबकि दूसरे फेज में 20 नवंबर को चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ की सत्ता पर भाजपा 15 साल से काबिज है। डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री पद की कमान संभाले हुए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती और पूर्व कांग्रेस नेता अजीत जोगी के बीच गठबंधन के एलान के बाद मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।  
 

10 of 14
Election 2018
दो राज्यों मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान होगा। मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा 15 साल से सत्ता पर काबिज है और इस बार वोटरों में उसके प्रति नाराजगी देखी जा रही है। सीएम शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा ने कांग्रेस को झटका देकर शिवराज की चुनौती की थोड़ा कम जरूर किया है लेकिन रास्ता आसान नहीं है।  
 

11 of 14
Election 2018
राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होगा। राजस्थान में भाजपा ने साल 2013 में कांग्रेस को हराकर सत्ता छीनी थी।  इस बार कांग्रेस वापसी की पुरजोर कोशिश में है। सचिन पायलट और अशोक गहलोत पूरा जोर लगाए हुए हैं। वहीं, वसुंधरा राजे के सामने सरकार को बचाए रखने की बेहद कड़ी चुनौती है। तेलंगाना में टीआरएस और टीडीपी में कड़ा मुकाबला है। भाजपा और कांग्रेस भी मुकाबले में हैं।  

12 of 14
Election 2018
चुनाव आयोग ने कहा कि 2 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 3 नवंबर होगी। 

13 of 14
Election 2018
11 दिसंबर को पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे आएंगे। इस दिन जनता का फैसला सामने आएगा और 2019 के चुनाव का माहौल तैयार होगा। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे बेहद अहम होंगे जो बताएंगे कि 2019 में गठबंधन और चुनाव रणनीतियों की क्या सूरत होगी। न सिर्फ भाजपा और कांग्रेस बल्कि क्षेत्रीय दलों के लिए भी ये चुनाव नतीजे बेहद अहम होंगे। 
विज्ञापन

14 of 14
Election 2018
आयोग ने तारीखों के एलान के साथ ही पांचों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव में वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल होगा। उम्मीदवारों को 28 लाख रुपये खर्च करने की छूट होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें