फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ-डे के दिन ऑस्ट्रेलिया ने की थी सचिन तेंदुलकर की बेइज्जती, फैंस ने ऐसे दिया था मुंहतोड़ जवाब

Wed, 24 Apr 2019 04:40 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sachin tendulkar fleming
24 अप्रैल का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं। न सिर्फ देश बल्कि क्रिकेट खेले जाने वाले दुनिया के हर कोने में तेंदुलकर का नाम बड़ी अदब से लिया जाता है। बेहद कम लोगों को पता है कि सचिन के साथ-साथ आज एक और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का भी जन्मदिन होता है। पिछले साल इसी क्रिकेटर के जन्मदिन पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सचिन का अपमान करते हुए एक ट्वीट किया था।
 
विज्ञापन

2 of 6
damien fleming
दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग को बर्थडे विश करने के लिए एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें फ्लेमिंग अपनी इनस्विंग पर जिस बल्लेबाज को बोल्ड करते नजर आ रहे हैं वह सचिन तेंदुलकर हैं। इस पर भारतीय फैंस का कहना था कि फ्लेमिंग को बर्थडे विश करना तो सही है लेकिन सचिन को बोल्ड करने वाला वीडियो ही क्यों शेयर किया गया।

देखें वीडियो:
विज्ञापन

3 of 6
damien fleming
24 अप्रैल 1970 को जन्मे डेमियन फ्लेमिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने 20 टेस्ट में 75 विकेट और 88 वनडे में 134 विकेट लिए हैं। सचिन के फैंस क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इस हरकत से बेहद नाराज थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस ट्वीट पर नाराजगी जाहिर करते हुए बाद में भारतीय फैंस सचिन की 1998 में शारजाह में डेमियन फ्लेमिंग की धुनाई का वीडियो शेयर किया था।
 

4 of 6
sachin tendulkar
कुछ फैंस ने लिखा था, 'क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ के जन्मदिन पर बॉल टेंम्परिंग वाला वीडियो शेयर करेगा।'
 
 
विज्ञापन

5 of 6
steve smith
'क्या आप स्टीव स्मिथ के बर्थडे पर बॉल टैम्परिंग वाला वीडियो शेयर कर सकते हैं?'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सचिन तेंदुलकर
कुछ ने लिखा, 'सचिन के बर्थडे पर फ्लेमिंग की धुनाई की वीडियो भी शेयर करें'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें