सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आईपीएल में 2022 में लगातार सुर्खियों में रही हैं। इस सीजन मुंबई की टीम ने भले ही बेहद खराब प्रदर्शन किया हो, लेकिन सारा अधिकतर मैचों में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं और वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रही थीं। अब सारा का नया लुक सामने आया है। इस बार सारा अपने पारंपिक अंदाज में दिखाई दी हैं। उन्होंने मराठी साड़ी पहनी थी और पारंपरिक तरीके से बिंदी और गहने पहनकर तैयार हुई थीं। सचिन का परिवार एक रिश्तेदार की शादी में शामिल हुआ था। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं, जिनमें सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
2 of 8
सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा तेंदुलकर इस शादी में कलश लेकर किसी रस्म में भी शामिल हुईं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शादी उनके किसी करीबी रिश्तेदार की थी।
विज्ञापन
3 of 8
सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शादी में सारा पूरी तरह से पारंपरिक मराठी अंदाज में तैयार हुई थीं। उनके गहने से लेकर गजरे और साड़ी तक हर चीज में मराठी अंदाज झलक रहा था। उन्हें पहली बार साड़ी में देखा गया।
4 of 8
सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के अन्य कार्यक्रम में सारा सफेद रंग के शूट में भी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बाकी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात की। सारा अपनी पढ़ाई के चलते लंबे समय तक लंदन में रही थीं। इस दौरान कम समय के लिए ही भारत आती थीं।
विज्ञापन
5 of 8
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी में सचिन तेंदुलकर भी नवविवाहित जोड़े के साथ नजर आए। शादी मुंबई के जे डब्लू होटेल में हुई थी। शादी की तस्वीरें फोटोग्राफर समीर वसाईकर ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
6 of 8
दूल्हे के साथ सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन इस शादी में बेहद खुश नजर आए। उन्होंने सभी रिश्तेदारों के साथ मस्ती की। सचिन की मस्ती के फोटो भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
7 of 8
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी में सचिन अलग-अलग रस्मों में शामिल हुए और मराठी रीति-रिवाजों के अनुसार पूरी शादी हुई। शादी में सचिन ने नीले रंग के कुर्ते में दिखे।