पंजाब के खिलाफ हार के साथ हैदराबाद ने अपना सीजन खत्म किया। इस मैच में उमरान की एक गेंद मयंक अग्रवाल की छाती पर लगी और वो मैदान में ही गिर गए। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने फिजियो को बुलाया।
विज्ञापन
1 of 10
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। पंजाब ने यह मैच पांच विकेट से अपने नाम किया और जीत के साथ यह सीजन खत्म किया। हालांकि, दोनों ही टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थीं। इस वजह से मैच के नतीजे का प्लेऑफ पर कोई असर नहीं हुआ। इस मैच में उमरान मलिक ने एक बार फिर अपनी रफ्तार का जलवा दिखाया। उनकी एक गेंद पंजाब के कप्तान मयंक के शरीर में लगी और वो मैदान में ही गिर गए। इसके कुछ समय बाद ही वो आउट भी हो गए। वहीं, पंजाब के फैंस आखिरी मैच में अपनी टीम की जीत से बेहद खुश नजर आए। अब अगले साल उन्हें अपनी टीम से खिताब जीतने की उम्मीद होगी। यहां हम मैच से जुड़े रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब की जीत से फैंस बोहद खुश नजर आए। हालांकि, इस जीत के बावजूद पंजाब की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। 14 में से सात मैच जीतकर पंजाब 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर रही। अगर, बैंगलोर की टीम अपना आखिरी मैच हार जाती तो यह मुकाबला बेहद रोमांचक होता, क्योंकि दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी रहती।
विज्ञापन
3 of 10
मयंक अग्रवाल
- फोटो : IPL/BCCI
उमरान मलिक की एक गेंद पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल के शरीर में लगी और वो दर्द से कराहने लगे। मयंक मैदान पर ही लेट गए। इसके बाद फिजियो ने उनका इलाज किया। मयंक ने फिर बल्लेबाजी की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वो चार गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गए।
4 of 10
मयंक अग्रवाल
- फोटो : IPL/BCCI
मयंक के चोटिल होने के बाद हैदराबाद के कई खिलाड़ी उनके पास जाकर खड़े हो गए और उनका हाल पूछा। हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने तुंरत फिजियो को मैदान पर बुला लिया। अपनी खेल भावना भुवनेश्वर ने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
5 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब की टीम इस मैच में शानदार लय में नजर आई। पहले गेंदबाजी करते हुए सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हैदराबाद को छोटे स्कोर पर रोका। इसके बाद बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाकर 15.1 ओवर में मैच जीत लिया।
विज्ञापन
6 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के लिए हरप्रीत बरार ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। राहुल चाहर की गैरमौजूदगी में उन्होंने स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभाला और चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट निकाले। वो इस मैच में अपनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे।
विज्ञापन
7 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फजलहक फारुखी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर दो अहम विकेट निकाले। अगर उन्हें बाकी गेंदबाजों का साथ मिलता तो यह मैच हैदराबाद के पक्ष में भी जा सकता था, लेकिन कप्तान भुवनेश्वर सहित बाकी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए।
8 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के लियम लिविंगस्टोन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 22 गेंद में नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और दो चौके शामिल थे। पंजाब की जीत में उनका योगदान सबसे ज्यादा रहा। 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब मुश्किल में जा रही थी, लेकिन लिविंगस्टोन की पारी ने मैच खत्म कर दिया।
9 of 10
ब्रायन लारा
- फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद के कोच ब्रायन लारा इस मैच में अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद नाखुश नजर आए। हैदराबाद के मैच हारने के बाद उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। आईपीएल 2021 में खराब प्रदर्शन के बाद इस सीजन इस टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन हैदराबाद के लिए यह सीजन भी कुछ खास नहीं रहा।
हैदराबाद के लिए अंत में रोमारियो शेफर्ड ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 15 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे। अगले सीजन उन्हें और भी ज्यादा मौके दिए जा सकते हैं। हालांकि, गेंद के साथ वो पूरी तरह फ्लॉप रहे। एक ओवर में उन्होंने 23 रन लुटाए।