फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSWS 2022: इंडिया लीजेंड्स लगातार दूसरी बार बना चैंपियन, फाइनल में सचिन तेंदुलकर शून्य पर आउट, नमन ओझा का शतक

Sun, 02 Oct 2022 11:48 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

रायपुर में खेले गए मैच में इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका लीजेंड्स की टीम 18.5 ओवर में 162 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
1 of 7
ट्रॉफी के साथ इंडिया लीजेंड्स की टीम - फोटो : Sachin Tendulkar/Twitter
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में इंडिया लीजेंड्स की टीम ने श्रीलंका लीजेंड्स को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। उसने इस मैच को 33 रन से अपने नाम किया। रायपुर में शनिवार (एक अक्तूबर) को खेले गए मैच में इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका लीजेंड्स की टीम 18.5 ओवर में 162 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन

2 of 7
शतक लगाने के बाद नमन ओझा - फोटो : सोशल मीडिया
इंडिया लीजेंड्स की जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा रहे। उन्होंने 71 गेंद पर नाबाद 108 रन की पारी खेली। नमन ने 15 चौके और दो छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 152.11 रहा। दूसरी ओर, कप्तान सचिन तेंदुलकर खाता नहीं खोल सके। उन्हें नुवान कुलशेखरा ने पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
नुवान कुलशेखरा ने सचिन तेंदुलकर को बोल्ड किया - फोटो : सोशल मीडिया
इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर कुलशेखरा ने तेंदुलकर को आउट कर दिया। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए सुरेश रैना सिर्फ चार रन बना सके। उन्हें कुलशेखरा ने जीवन मेंडिस के हाथों कैच कराया।

4 of 7
नमन ओझा - फोटो : Sachin Tendulkar/Twitter
नमन ओझा ने दो विकेट गिर जाने के बाद विनय कुमार के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की। विनय 21 गेंद पर 36 रन बनाकर ईशान जयरत्ने का शिकार बने। इसके बाद नमन और युवराज सिंह ने चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। युवराज 13 गेंद पर 19 रन बनाकर कुलशेखरा का तीसरा शिकार बने।
विज्ञापन

5 of 7
मैच के बाद दोनों टीमें - फोटो : Sachin Tendulkar/Twitter
इरफान पठान 11 रन बनाकर और यूसुफ पठान खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे। स्टुअर्ट बिन्नी ने दो गेंदों पर दो चौके लगाए। वह आठ रन बनाकर नाबाद रहे। नमन ओझा ने 108 रन की नाबाद खेली। श्रीलंका के लिए कुलशेखरा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उदाना को दो सफलता मिली।
विज्ञापन

6 of 7
ट्रॉफी के साथ इंडिया लीजेंड्स की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका लीजेंड्स को लगातार झटके लगे। ईशान जयरत्ने (51 रन) को छोड़कर कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। महेला उदाबट्टे ने 26, जीवन मेंडिस ने 20, असीला गुणारत्ने ने 19, कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने 11, उपल थरंगा ने 10 और दिग्गज सनथ जयसूर्या ने पांच रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंडिया लीजेंड्स के खिलाड़ी - फोटो : Sachin Tendulkar/Twitter
इंडिया लीजेंड्स की ओर से विनय कुमार ने तीन और अभिमन्यु मिथुन ने दो विकेट झटके। राजेश पवार, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल शर्मा और यूसुफ पठान को एक-एक सफलता मिली। नमन ओझा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, तिलकरत्ने दिलशान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें