फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: इंडोनेशिया में 127 लोगों की मौत, कानपुर में 26 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 02 Oct 2022 07:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इंडोनेशिया में शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 127 लोग मारे गए हैं। घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। खबरों के मुताबिक अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच चल रहा था। वहीं, कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा हो गया। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में अब ओपीडी में दिखाने के पैसे नहीं लगेंगे। एम्स प्रशासन ने पर्ची बनवाने के लिए लगने वाले 10 रुपये के शुल्क को माफ कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान भारी हिंसा के बाद मची भगदड़, 127 लोगों की मौत
इंडोनेशिया में शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 127 लोग मारे गए हैं। घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। खबरों के मुताबिक अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच चल रहा था। इस बीच अरेमा की टीम हार गई। जिसके बाद अपनी टीम को हारता देख बड़ी संख्या में प्रशंसक मैदान की तरफ भागने लगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
घाटमपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 की मौत
कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा हो गया। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में लापरवाही के चलते स्टेशन इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। बाहरी कानपुर के एसपी टीएस सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। अगर कोई और भी दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो

एम्स में अब ओपीडी में दिखाने के नहीं लगेंगे पैसे
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में अब ओपीडी में दिखाने के पैसे नहीं लगेंगे। एम्स प्रशासन ने पर्ची बनवाने के लिए लगने वाले 10 रुपये के शुल्क को माफ कर दिया है। इसके अलावा यहां उपचार करवाने वाले मरीजों को 300 रुपये तक तक के सभी उपयोगकर्ता शुल्क को समाप्त कर दिया गया है। यह फैसला एक नवंबर से लागू होगा। इससे पहले 19 मई को एक आदेश जारी कर एम्स प्रशासन ने 300 रुपये तक की सभी जांच निशुल्क कर दी थी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala

गांधी जयंती के मौके पर पढ़िए राष्ट्रपिता के कहे 10 अनमोल वचन
महात्मा गांधी का जीवन लोगों के लिए शिक्षा की तरह है। एक ऐसी शिक्षा, जिस में जीवन को सही तरीके जीना, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया गया। देश के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी ने आजादी की लड़ाई में अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। एक सूती धोती तन पर लपेटे एक लाठी के बल पर स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में कूद पड़े। देश की आजादी के लिए हर नागरिक को स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके दिए गए उपदेश हर किसी के लिए आदर्श और मार्ग दर्शक बन गए। आज महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

आज से 10 वाला प्लेटफॉर्म टिकट 30 रुपये का
त्योहार पर यात्रियों की भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने चारबाग स्टेशन सहित 13 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट का रेट दस रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Twitter

देश के 10 स्वच्छतम शहरों में यूपी का एक भी नहीं
देश के सबसे स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में यूपी का एक भी शहर शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। गाजियाबाद ने लखनऊ को पछाड़कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। पिछले सर्वेक्षण में यूपी में लखनऊ पहले व गाजियाबाद दूसरे स्थान पर था। केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरो में गाजियाबाद के बाद मेरठ, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और कानपुर का नंबर है। यानी लखनऊ एक नंबर से फिसल कर चौथे नंबर पर आ गया है।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
Indian Railways - फोटो : अमर उजाला

त्योहारी सीजन से पहले रेलवे कर्मचारियों को मिली खुशखबरी
रेलवे त्योहारी सीजन में अपने लाखों कर्मचारियों के लिए बोनस का एलान करती आई है। ताकि उसके कर्मचारी रेलवे को बेहतर बनाने की दिशा में काम करें। इस बार भी सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बुधवार को सभी अराजपत्रित रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस को मंजूरी दे दी है।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
chinese loan aap - फोटो : अमर उजाला

कॉल सेंटर और ईवेस्ट फैक्टरी से हुआ देश की सुरक्षा से खिलवाड़
चीन में बैठे तेलंगाना पुलिस के भगौड़े माइकल जिन डी के इशारे पर देश की सुरक्षा से खिलावाड़ कर अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई गई। अवैध रूप से रहने वाले चीनी नागरिकों और चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़कर भारत लौटे रवि नटवरलाल व अन्य आरोपियों के गठजोड़ से बिना अनुमति और लाइसेंस के नोएडा के सेक्टर-63 में मोबाइल स्क्रैप की फैक्टरी संचालित की गई। इसमें कर्मचारियों की मदद से पीसीबी (प्रिंटेड सर्किट बोर्ड) से चिप और आईसी निकालने काम किया गया।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
प्रोस्टेट कैंसर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : istock

प्रोस्टेट कैंसर में रोगकारक जीन मरीज की जान बचाने में बन सकता है मददगार
वैज्ञानिकों ने ताजा शोध में पता लगाया है कि प्रोस्टेट कैंसर में एक कैंसरकारी जीन महत्वपूर्ण आनुवंशिक रूपांतर को नियंत्रित करता है, जिससे मरीज की जान बचाने में मदद मिल सकती है। यह शोध क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में बाट्र्स कैंसर इंस्टीट्यूट (बीसीआई), इतालवी इंस्टीट्यूट फॉर जीनोमिक मेडिसिन और मिलान यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
यूक्रेनी सेना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : UKRAINIAN DEFENSE MINISTRY

लाइमैन पर यूक्रेन का दोबारा कब्जा, पुतिन के सहयोगी ने दी परमाणु हमले की सलाह
यूक्रेनी बलों ने शनिवार को एक जवाबी कार्रवाई में रणनीतिक पूर्वी शहर लाइमैन के कई क्षेत्रों को फिर अपने कब्जे में ले लिया है। पांच से छह हजार रूसी सैनिकों को शहर से पीछे हटना पड़ा। रूस की समाचार एजेंसियों ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। वहीं, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी और चेचन गणराज्य के नेता रमजान कादिरोव ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर लाइमैन पर यूक्रेन का फिर से कब्जा करने और रूसी सैनिकों की वापसी के मद्देनजर पुतिन को युद्ध के मैदान में कम विकिरण वाले परमाणु हथियारों का उपयोग करने की सलाह दी है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें