फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS में IPL: चहल ने विकेट लिया तो चहकीं धनश्री, डीविलियर्स के विनिंग शॉट से पत्नी की आंखों में दिखी चमक

Thu, 30 Sep 2021 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
1 of 10
डीविलियर्स और उनकी पत्नी डैनियल डीविलियर्स। - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 के 43वें मुकाबले में बैंगलोर ने राजस्थान को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। बैंगलोर की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, राजस्थान की यह लगातार तीसरी हार है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने नौ विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर ने 17 गेंदें शेष रहते ही यह मैच जीत लिया। बैंगलोर की इस जीत में ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल और श्रीकर भरत ने अहम भूमिका निभाई। इस जीत के बाद बैंगलोर के 14 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, राजस्थान की टीम 8 अंकों के साथ सातवें पायदान पर है। आरसीबी की जीत के बाद डीविलियर्स पत्नी और बच्चों की तरफ देखकर मुस्कुरा उठे। आइए इन तस्वीरों के जरिए हम आपको बताते हैं इस मुकाबले का रोमांच...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
जायसवाल-लुईस - फोटो : social media
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की तरफ से एविन लुईस (58) और यशस्वी जायसवाल (31) ने अच्छी बल्लेबाजी की। इसके अलावा टीम के पांच खिलाड़ी दोहरे अंक को भी नहीं छू सके और चलते बने। लुईस और जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन

3 of 10
चहल के विकेट लेने के बाद उनकी पत्नी धनश्री - फोटो : social media
चहल ने मैच में 18 रन देकर दो विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने महिपाल लोमरोर (3) और लियाम लिविंगस्टोन (6) को अपना शिकार बनाया। विकेट लेने के बाद उनकी पत्नी धनश्री मुस्कुराती नजर आईं। 

4 of 10
हर्षल पटेल - फोटो : social media
बैंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक आखिरी ओवर में तीन विकेट झटके। 
विज्ञापन

5 of 10
डीविलियर्स की पत्नी डैनियल - फोटो : social media
डीविलियर्स ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर चौके के साथ बैंगलोर को जीत दिलाई। डीविलियर्स के विनिंग शॉट देखकर उनकी पत्नी डैनियल की आंखों में चमक दिखी।
विज्ञापन

6 of 10
मैक्सवेल और श्रीकर - फोटो : social media
ग्लेन मैक्सवेल और श्रीकर भरत के बीच तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जो आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैक्सवेल ने 30 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। वहीं, श्रीकर ने 44 रन बनाए। 
विज्ञापन

7 of 10
राजस्थान रॉयल्स के चेयरमैन और सीईओ - फोटो : social media
 राजस्थान रॉयल्स के चेयरमैन और सीईओ रणजीत बर्थकुर मैच का लुत्फ उठाते हुए।

8 of 10
राजस्थान के खिलाड़ियों के साथ बात करते हुए विराट - फोटो : social media
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली राजस्थान के खिलाड़ियों के साथ बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विराट ने जयदेव उनागकट को ऑटोग्राफ दिया। बता दें कि उनादकट आज के मैच में नहीं खेल रहे थे। उनादकट के हाथ में जो बैट दिख रहा है, उसी पर कोहली ने ऑटोग्राफ दिया।

9 of 10
धनश्री - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में कई मौकों पर चहल की पत्नी धनश्री वर्मा गंभीर नजर आईं। हालांकि, बैंगलोर के मैच जीतने के बाद धनश्री के चेहरे पर खुशी थी। चहल के प्रदर्शन के बाद उन्हें टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की मांग उठने लगी है। 
विज्ञापन

10 of 10
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम - फोटो : सोशल मीडिया
आरसीबी के सामने 150 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने 17 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीतकर अपने नाम किया। जीत के साथ ही बैंगलोर के 14 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम प्लेऑफ के काफी करीब पहुंच गई है। जीत के बाद विराट कोहली काफी खुश नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें