संजू सैमसन
- फोटो : IPL
सैमसन आईपीएल 2020 से लेकर अब तक लगातार पांच सीजन के अपने पहले मैच में पांच 50+ के स्कोर बना चुके हैं। आईपीएल 2020 में सैमसन ने अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था और 32 गेंद में 74 रन बनाए थे। वहीं, 2021 आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पहले मैच में उन्होंने 63 गेंद पर 119 रन की पारी खेली थी। आईपीएल 2022 में सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पहले मैच में 27 गेंद में 55 रन बनाए थे। वहीं, आईपीएल 2023 में हैदराबाद के खिलाफ ही अपने पहले मैच में 32 गेंद में 55 रन की पारी खेली थी। अब उन्होंने नाबाद 82 रन बनाकर अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।
सैमसन 2020 के बाद से आईपीएल सीजन के अपने पहले मैच में
- 74(32) vs CSK, 2020
- 119(63) vs PBKS, 2021
- 55(27) vs SRH, 2022
- 55(32) vs SRH, 2023
- 82*(52) vs LSG, 2024