फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019 के पहले ही मैच में रोहित ने जड़ा शतक, सचिन-गांगुली को पीछे छोड़ बना डाले कई रिकॉर्ड

Thu, 06 Jun 2019 11:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social media
टीम इंडिया ने 12वें वर्ल्ड कप में बुधवार को अपना पहला मैच खेला। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

इंडिया के गेंदबाजों ने जहां पहले बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 227 रनों पर ही रोक दिया, वहीं रोहित की नाबाद शतकीय पारी की मदद से टीम ने 47.3 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला खूब चला और उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया। इसी के साथ रोहित ने कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए तो आइए जानते हैं उन सभी रिकॉर्ड के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : पीटीआई
रोहित ने 23 शतक के साथ पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और श्रीलंकाई दिग्गज ओपनर तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया है। गांगुली और दिलशान ने 22-22 शतक बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 12000 रन भी पूरे किए। अब उनके वन-डे में 8132, टेस्ट में 1585 और टी-20 में 2331 रन हो गए हैं।

4 of 7
Rohit Sharma - फोटो : amar ujala
रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए बतौर ओपनर अपने 8000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए।
विज्ञापन

5 of 7
ROHIT SHARMA SOURAV GANGULY
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा तीसरे भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
rohit sharma
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के 9वें क्रिकेटर बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rohit sharma 100
रोहित शर्मा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा 9 शतक लगा चुके हैं वहीं इस मामले में विराट 11 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं जबकि सचिन तेंदुलकर के नाम 8 शतक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें