12वें वर्ल्ड कप के शुरू होने के सातवें दिन भारतीय फैंस का इंतजार खत्म हुआ जब टीम इंडिया ने अपना पहला मैच खेला। साउथेम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के मैच के साथ वर्ल्ड कप का आगाज किया।
लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत भी की और दक्षिण अफ्रीका को हर क्षेत्र में मात देते हुए पहला मैच अपने नाम किया। मैच में कुछ बातें टीम इंडिया के पक्ष में और अच्छी रहीं तो आइए जानते हैं उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में।