फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: मैच के बाद रोहित ने बताया क्यों खेली धीमी पारी और क्यों नहीं लगाए पसंदीदा शॉट

Thu, 06 Jun 2019 01:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : social media
इंग्लैंड के साउथेम्प्टन में बुधवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बड़ा मुकाबला खेला गया। वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेल रही टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के शतक और युजवेंद्र चहल के 4 विकेटों की मदद से दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : पीटीआई
वर्ल्ड कप में जहां दक्षिण अफ्रीका की टीम को लगातार तीसरी हार मिली वहीं भारत ने जीत के साथ अपना खाता खोला। भारत की तरफ से गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 6
Rohit Sharma - फोटो : amar ujala
रोहित को उनकी नाबाद शतकीय पारी के लिए 'मैन आफ द मैच' चुना गया। हालांकि रोहित ने अपने स्वभाव से अलग धीमा खेल खेला और 128 गेंदों में अपना 23वां शतक पूरा किया। उन्होंने 144 गेंदों में 122 रनों की नाबाद पारी खेली। 

4 of 6
rohit sharma pc
मैच के बाद रोहित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और इसलिए उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की;। 
विज्ञापन

5 of 6
rohit sharma
रोहित ने कहा, ‘‘पूरे मैच में गेंदबाजों को पिच से कुछ मदद मिलती रही। मैंने अपने शॉट खेलने में समय लिया और मैं जिन शॉट को खेलना पसंद करता हूं उन्हें नहीं खेला। यह रोहित शर्मा की आम पारियों जैसी नहीं थी लेकिन मैं आखिर तक टिके रहकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाना चाहता था।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rohit sharma
उन्होंने कहा, ‘‘इस टीम में सभी बल्लेबाजों की अपनी भूमिका है। हम एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रह सकते। यह इस टीम की विशेषता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें