फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मैच में ही विराट कोहली को बनाया 'बादशाह', फैंस बोले- ICC बिक गई

Thu, 06 Jun 2019 12:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से टीम इंडिया ने भी विश्व कप शुरू होने के लगभग एक हफ्ते बाद अपने अभियान की शुरुआत कर ही ली। इस मुकाबले के ठीक पहले आईसीसी ने भी भारतीय टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए एक तस्वीर शेयर की। अब इसी तस्वीर ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया। क्रिकेट फैंस लड़-भिड़ रहे हैं तो कुछ ICC को पानी पी-पीकर कोस रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ICC ने जो फोटो ट्वीट की उसमे विराट ब्रिटिश राजशाही की पोशाक में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके सिर पर कोहिनूर जड़ा मुकुट भी दिख रहा है और वह खुद सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। एक हाथ में बल्ला है तो दूसरी में गेंद। बैकग्राउंड के छोर में तिरंगा तो दूसरी ओर भारतीय टीम का विश्व कप इतिहास साफ-साफ देखा जा सकता है।

विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बस फिर क्या था। ट्विटर समेत पूरे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। दूसरे देशों के फैंस ने ICC को इस तस्वीर के लिए आड़े हाथों ले लिया। किसी ने क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था को टीम इंडिया का फैन बता दिया तो किसी ने इसे बिका हुआ कहने में भी संकोच नहीं किया।

नीचे देखिए ऐसे ही कुछ चुनिंदा ट्वीट्स
 


 


 


 

 
विज्ञापन

4 of 4
हैरी पॉटर के लुक में विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा ICC ने क्रिकेट विश्व कप के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई इस फोटो को भी रीट्वीट किया। हैरी पॉटर वाली फोटो में आईसीसी ने ट्वीट कर लिखा है, 'विराट आप एक जादूगर हो।' बता दें कि हैरी पॉटर जादूगरों की दुनिया में काफी मशहूर है। आईसीसी ने भी विराट को एक जादूगर की तरह दिखाया है। उनके सिर पर एक निशान है और वह हैरी पॉटर की तरह चश्मा भी लगाए हुए हैं।

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें