टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 35 गेंदों में शतक जमाकर इतिहास रच दिया। इंदौर के होलकर स्टेडियम पर 'हिटमैन' ने तूफानी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 11 चौको और 8 छक्को की मदद से अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक जमाया। इसी के साथ रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
रोहित ने एंजेलो मैथ्यूज द्वारा किए पारी के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर कवर्स के ऊपर से चौका जमाकर सैकड़ा पूरा किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। रोहित से पहले दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ इसी साल 29 अक्टूबर को पोत्चेफ्स्त्रूम में 35 गेंदों में शतक जमाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया था। मिलर ने पांचवें क्रम पर आकर 36 गेंदों में 7 चौको और 9 छक्को की मदद से नाबाद 101 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
3 of 6
rohit sharma
- फोटो : BCCI
रोहित शर्मा ने 43 गेंदों में 12 चौको और 10 छक्को की मदद से 118 रन की पारी खेली। उनकी आतिशी पारी का अंत दुश्मंथा चमीरा ने किया। 'हिटमैन' ने 274.41 की स्ट्राइक रेट से रन जुटाए। बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और टीम इंडिया के रोहित शर्मा संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हैं।
4 of 6
रिचर्ड लेवी
- फोटो : twitter
वैसे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड लेवी दूसरे स्थान पर काबिज हैं। लेवी ने 19 फरवरी 2012 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिलटन में 45 गेंदों में शतक जमाया था। लेवी ने इस मुकाबले में 51 गेंदों में 5 चौको और 13 छक्को की मदद से 117* रन की मैच विजयी पारी खेली थी।
विज्ञापन
5 of 6
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी और टीम इंडिया के केएल राहुल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हैं। प्लेसी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 जनवरी 2015 को जोहानसबर्ग में 46 गेंदों में शतक जमाया था। इसके बाद केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 27 अगस्त 2016 को लौडरहिल में 46 गेंदों में शतक जड़ा था।
इसके अलावा रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में दो शतक जमाने के स्पेशल क्लब में भी शामिल हुए। रोहित टी20 इंटरनेशनल में दो शतक जमाने वाले भारत के पहले जबकि विश्व के पांचवें बल्लेबाज बने। 'हिटमैन' से पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और एविन लेविस तथा न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम और कॉलिन मुनरो यह कमाल कर चुके हैं।