टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया जीत सकती है। इसके अलावा वाडेकर ने एक संकेत के तौर पर अपनी निजी राय रखते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले टीम इंडिया एक भी अभ्यास मैच नहीं खेल रही है। उन्होंने कहा कि विदेशी दौरे की पिचों पर ढलने के लिए अभ्यास मैच खेलना जरुरी होता है, जो टीम इंडिया नहीं कर रही है।
विज्ञापन
2 of 5
अजीत वाडेकर
इस दौरान वाडेकर ने कहा कि अभ्यास नहीं करने से पूरे दौरे पर टीम इंडिया की तैयारियों में बाधा डल सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम एक संतुलित टीम है और हाल ही में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और लगातार करती आ रही है।
विज्ञापन
3 of 5
Team India
गौरतलब है कि पूर्व कप्तान वाडेकर ने दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर एक इवेंट के दौरान आगे कहा कि किसी भी टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका हमेशा से मुश्किल देश रहा है। उनके खिलाड़ी बेहतरीन खेल दिखाते हैं और साथ ही वहां की पिच में तेजी भी रहती है। टीम इंडिया को पूरी तैयारियों के साथ इस दौरे पर जाना चाहिए।
4 of 5
team india
- फोटो : File
वाडेकर ने कप्तान कोहली को लेकर काफी तारीफ की और कहा कि वह बेहद ही आक्रामक खिलाड़ी हैं और मौजूदा समय में ऐसे ही खिलाड़ियों का क्रिकेट में होना जरुरी है। वह हमेशा अपनी टीम के लिए मैदान पर दिल से खेलते नजर आते हैं और उन्हें हार का सामना करना पसंद नहीं है। उनका आक्रामक रूप दक्षिण अफ्रीका दौरे पर निश्चित रूप से उनके और टीम के काम आएगा।
बता दें कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 5 जनवरी से 3 टेस्ट के साथ 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलना है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच केपटाउन में 5 जनवरी को खेला जाएगा।