फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: रोहित ने की पंत और पांड्या की जमकर तारीफ, सूर्यकुमार-इशान को दी खास सलाह

Wed, 10 Mar 2021 09:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
भारत और इंग्लैंड के बीच 12 फरवरी से पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय उप-कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने कई खिलाड़ियों को सलाह भी दिए। इस दौरान उन्होंने पंत की तारीफ में कसीदे पढ़े तो वहीं हार्दिक पांड्या को टीम का अहम अंग बताया। इसके साथ ही उन्होंने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पंत अपनी फॉर्म को बरकरार रखेगा
दरअसल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद टी-20 टीम में वापसी कर रहे हैं और रोहित को उम्मीद है कि वह लंबे प्रारूप की अपनी फॉर्म को बरकरार रखेगा। उन्होंने कहा, 'उसने अभी तक ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसके खेल की अच्छी बात यह है कि अब वह खेल की परिस्थिति को समझने लगा है। विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के साथ उसका दृष्टिकोण भी अच्छा दिख रहा है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter@hardikpandya7
हार्दिक पांड्या टीम का अहम अंग
वहीं, टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर कहा, 'निश्चित तौर पर वह टीम का अहम अंग है। वह अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर काम कर रहा है और इनमें खुद को निखार रहा है। उसने सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये तैयार होने के लिए टीम के साथ अच्छा समय बिताया।' रोहित ने कहा, 'उसने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किए हैं और इसलिए लगता है कि इस समय वह सभी जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार है। उसने पिछले कुछ सप्ताह में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर काफी कड़ी मेहनत की है। आशा है कि टीम ने उससे जो उम्मीद लगाई है वह उसके लिए तैयार होगा।'

4 of 5
ishan kishan
युवा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि सूर्यकुमार यादव और इशान किशन मैच के बारे में बहुत न सोचें। दोनों इस पल का आनंद लें। हालांकि, यह आसान नहीं होगा। उन्हें चुनौती दी जाएगी, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हैं। आपको हर बार चुनौती दी जाएगी और यह आपके ऊपर हैं कि आप उन चुनौतियों से कैसे पार पाते हैं। उन्हें सही मानसिकता के साथ खेलना है और आगे आने वाली चुनौतियों के बारे में सोचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @imkuldeep18
हमारा ध्यान केवल सीरीज जीतने पर 
भारतीय उप-कप्तान ने कहा, 'हम इसे किसी तरह की रिहर्सल के तौर पर नहीं देखेंगे। हम इतने आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं और केवल सीरीज जीतने पर ध्यान दे रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'अगर ध्यान वर्तमान पर रहा तो भविष्य में स्वयं ही इसका फायदा मिलेगा। यह लंबी श्रृंखला है और यह देखना महत्वपूर्ण है कि एक टीम और खिलाड़ी के रूप में हम किस स्थिति में हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें