टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच नागपुर में हुए दूसरे टेस्ट में 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने 102* रन की शानदार पारी खेली। दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के जीत के बाद शर्मा ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने पैरों पर खड़े होकर क्रिकेट खेल रहा हूं।' गौरतलब हो कि कुछ साल पहले फुटबॉल खेलने के दौरान रोहित के जांघ में चोट लग गई थी।
विज्ञापन
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : bcci
इसके साथ ही उन्होंने अपना तीसरा टेस्ट शतक जड़ा, जो लंबे प्रारूप में चार साल से अधिक समय में उनका पहला शतक है। दस साल के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सिर्फ 22 टेस्ट खेलने के बारे में पूछने पर रोहित ने दूसरे टेस्ट के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'आपके जीवन में हमेशा ही मलाल होते हैं। यहां तक कि यदि आप 10,000 रन बनाओगे तो भी आपको लगेगा कि मुझे 15,000 रन बनाने चाहिए थे या लोग आपसे कहेंगे कि आपको 15,000 रन बनाने चाहिए थे।'
विज्ञापन
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं कि एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हूं क्योंकि जब मैं 2016 में जांघ की सर्जरी से गुजर रहा था तो उस समय मैं सोच रहा था कि क्या मैं दोबारा चल भी पाऊंगा या नहीं।' मैं बहुत खुश हूं कि एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हूं, खेल रहा हूं और रन बना रहा हूं।'
4 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : file photo
30 वर्षीय रोहित ने कहा कि वह वर्तमान में जीना चाहते हैं और अतीत के बारे में नहीं सोचते। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो अतीत में हो चुकी चीजों के बारे में सोचे। मैं उन चीजों को देखना चाहता हूं जो मेरे सामने हैं और मैं चीजों को इसी तरह से देखता हूं। जब मैं टीम इंडिया में आया ही था तब मैं काफी चीजों के बारे में सोचा करता था लेकिन अब नहीं।'
विज्ञापन
5 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
रोहित ने कहा, 'मुझे उन चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए जो मेरे सामने आने वाली हैं और यही मायने रखता है। अतीत में जो हुआ वह गुजर चुका है। आप उसे कभी नहीं बदल सकते। मैं उन चीजों को बदल सकता हूं जो मेरे सामने हैं और दिल्ली टेस्ट मैच को लेकर बेताब हूं और इसके बाद वन-डे सीरीज और फिर दक्षिण अफ्रीका सीरीज।'
रोहित ने कहा कि मेरा प्लान इन सब मामलों में साफ है। मैं चीजों को ज्यादा गंभीर नहीं बनाना चाहते हैं। जो बातें बीत चुकी है उसके बारे में उतना अब नहीं सोचना है। उन्होंने कहा कि जब मैं क्रिकेट में पदार्पण किया था तो मेरे लिए सिर्फ क्रिकेट था, जो मुझे खेलना था। और अभी खासकर मेरा पूरा फोकस क्रिकेट पर है और उसको मैं अच्छा करना चाहता हूं।'