फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

Mon, 27 Nov 2017 12:48 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया भर में मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर भारत का नाम रौशन करने वाली मानुषी छिल्लर सोमवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। मानुषी ने यहां गणपति बप्पा के दर्शन अपने माता-पिता के साथ किए। मानुषी यहां मंदिर में करीब आधे घंटे कड़ी सुरक्षा के बीच मौजूद रहीं।

पढ़ें: भारत लौटीं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, एयरपोर्ट पर फैन्स और CISF के बीच हुई झड़प
विज्ञापन

कौन हैं मानुषी छिल्लर?

2 of 5
बता दें कि मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी शनिवार को वतन पहुंचीं थीं। मुंबई एयपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद थे। बता दें कि चीन में हुई मिस वर्ल्ड 2017 की प्रतियोगिता में मानुषी छिल्लर ने जीत हासिल करके 17 साल बाद भारत को यह ताज दिलाया।

हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर से पहले रीता फारिया (1966), एश्वर्या राय बच्चन (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) ने यह खिताब जीता था।
विज्ञापन

3 of 5
मानुषी छिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं, फिलहाल वह सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमन से पढ़ाई कर रही हैं। उनके पापा डॉ मित्रा बसु छिल्लर डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं, उनकी मां नीलम छिल्लर इंस्टीट्यूट ऑफ ह्मूमन बिहेवियर एंड एलीड साइंस के डिपार्टमेंट की हेड हैं।

4 of 5
मानुषी फिलहाल 20 साल की हैं, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली वह छठी भारतीय महिला हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से भी पढ़ाई की है। मानुषी ने जाने माने डांसर राजा और राधा रेड्डी से कुचिपुड़ी डांस की ट्रेनिंग ली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छिल्लर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से भी ट्रेनिंग ली है, उन्हें खाली वक्त में स्वीमिंग करना पसंद है। छिल्लर को कविता और चित्रकारी का भी शौक है। मानुषी की इंग्लिश काफी अच्छी है, 12वीं क्लास में वह इंग्लिश में ऑल इंडिया CBSE टॉपर थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें