फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मामले में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच चल रही है कांटे की टक्कर

Thu, 26 Oct 2017 03:46 PM IST
amarujala.com, presented by : शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा-हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा और आलराउंडर हार्दिक पांड्या दोनों उम्दा खिलाड़ी हैं। दोनों टीम इंडिया के मैच विनर हैं। रोहित ओपनिंग में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। वहीं पांड्या मिडिल ऑर्डर तथा स्लॉग ओवरों में निचले क्रम में छक्कों की झड़ी लगाकर टीम इंडिया को मजबूत करते हैं। दोनों के बीच इस साल एक बात को लेकर जंग चल रही है। आइए जानते हैं किस बात को लेकर दोनों में युद्ध हो रहा है।
 
विज्ञापन

रोहित-पांड्या में सिक्स मारने की मची है होड़ 

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
टीम इंडिया इस साल वन डे में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। कप्तान विराट कोहली ने इस साल सर्वाधिक 1347 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा इस साल वन डे में 31 छक्के मार चुके हैं। टीम इंडिया के साथ-साथ्‍ा आईपीएल की मुंबई इंडियंस के उनके साथी हार्दिक पांड्या ने इस साल अब तक वन डे में 30 छक्‍के मार चुके हैं। 
विज्ञापन

रोहित शर्मा चैपियंस ट्राफी में छाए रहे

3 of 6
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्राफी में 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में 91 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 छक्के मारे। 8 जून को श्रीलंका के खिलाफ ओवल में 78 रनों की पारी में 3 छक्के मारे। 15 जून को बर्मिंघम में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रनों की नाबाद पारी में 1 सिक्स लगाया। 

श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया दौरे में कमाल की बल्लेबाजी 

4 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : bcci
रोहित‌ शर्मा ने श्रीलंका दौरे में 27 अगस्त को 124 रनों की  नाबाद पारी में पल्लेकल में 2 सिक्स मारे। कोलंबो में 31 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ 104 रनों की पारी में 3 सिक्स मारे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में 125 रनों की पारी में 5 सिक्स मारे। इंदौर में 71 रनों की पारी में 4 सिक्स मारे। बेंगलुरू में 65 रनों की पारी में 1 सिक्स मारे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वन डे में मुंबई में 20 रनों की पारी में 2 सिक्स मारे।
 
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या का जादू भी चैंपियंस ट्राफी में चला 

5 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : Getty
हार्दिक पांड्या आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की अहम कड़ी बने। साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में 40 रन की पारी में 1 तथा कोलकाता में 56 रन की पारी में 2 सिक्स मारे थे। पांड्या ने चैंपियंस ट्राफी फाइनल में पाकिस्तान के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे तथा 76 रन की पारी में 6 सिक्स मार दिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के पहले वन डे में 83 रनों की पारी के दौरान 5 सिक्स जड़ दिए। इंदौर में 78 रनों की पारी के दौरान 4 सिक्स मार दिए। बेंगलुरू में 41 रन की पारी में 3 सिक्स लगाए। पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वन डे में 30 रन की पारी में 1 सिक्स लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल आगे कौन रहेगा?

6 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : ESPN
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को अभी कानुपर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वन डे खेलना है। इसके अलावा श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे में दिसंबर में तीन वन डे खेलेगी। इस दौरान दोनों में सिक्स लगाने की होड़ रहेगी। दोनों साल में सर्वाधिक सिक्स मारकर एक दूसरे से आगे निकलना चाहेंगे। दोनों के बीच की यह जंग देखने लायक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें