फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Isha Negi Birthday: ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ने जन्मदिन पर खुलेआम किया प्यार का इजहार, लिखा- आई लव यू

Mon, 21 Feb 2022 03:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईशा नेगी ने पंत के बर्थडे विश का जवाब देते हुए लिखा आई लव यू। इसके बाद यह लगभग साफ हो चुका है कि ऋषभ और ईशा रिलेशनशिप में हैं। पंत फिलहाल भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्हें 10 दिन का आराम दिया गया है। 
विज्ञापन
1 of 4
ईशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने खुलेआम प्यार का इजहार किया है। ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंत के लिए आई लव यू लिखा है। ऋषभ ने ईशा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी थी। इसके जवाब में ईशा ने लिखा आई लव यू। पंत और ईशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब तक इन दोनों के बीच प्यार की खबरों की पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि, ईशा ने यह स्टोरी लगाकर पंत के साथ उनके अफेयर की बातों को और हवा दी है। अब यह लगभग साफ हो चुका है कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
ईशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने ईशा की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। इसके साथ ही उन्होंने दिल का एक इमोजी भी लगाया था। पंत ने ईशा को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम में स्टोरी लगाई थी। 
विज्ञापन

3 of 4
ईशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
पंत की स्टोरी के जवाब में ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी स्टोरी लगाई और लिखा आई लव यू। ये दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई सालों से इनके अफेयर के बारे में खबरें चल रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ पंत और ईशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने लगभग दो साल पहले ईशा के साथ छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशन में होने की खबरें चल रही हैं। अब तक दोनों में से किसी ने खुलकर इस बारे में बात नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें