दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिच क्लासेन (69) और कप्तान जेपी डुमिनी (64*) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर
टीम इंडिया को दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से मात दी। अब दोनों टीमें 3 टी20 मैचों की इस सीरीज में 1-1 से बराबर हैं और सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच शनिवार को केप टाउन में खेला जाएगा।
इससे पहले टीम इंडिया ने
मनीष पांडे (79*) और
महेंद्र सिंह धोनी (52*) की बदौलत मेजबान टीम के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा था। मेजबान टीम ने 8 बॉल शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया। क्लासेन को उनके तूफानी बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनके खराब प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया को इस मैच में हार का मुंह देखना पड़ा...