फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू मैदान पर साहा ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी!

Tue, 04 Oct 2016 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
रोहित शर्मा और रिद्धिमान साहा - फोटो : espncricinfo
भारत ने न्यूजीलैंड के कोलकाता टेस्ट में 178 से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इसी के साथ टीम इंडिया पाकिस्तान को पीछे कर आईसीसी की नंबर वन टेस्ट टीम बन गई है।
विज्ञापन

घरेलू मैदान पर साहा ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी!

2 of 11
टीम इंडिया - फोटो : getty
साहा ने मैच की दोनों पारियों में नाबाद हाफ सेंचुरी बनाई। रिदिमान साहा को इस मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने, जो अपने आप में बेहद खास थे:
विज्ञापन

घरेलू मैदान पर साहा ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी!

3 of 11
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
1951 के बाद रिदिमान साहा पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने, जिन्होंने ईडन गार्डन्स में एक टेस्ट दोनों पारियों में हाफ सेंचुरी बनाई। इससे पहले दिलावर हुसैन, क्लाइड वॉलकोट और डिक स्पूनर यह कमाल कर चुके हैं।

घरेलू मैदान पर साहा ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी!

4 of 11
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
इस साल में अब तक साहा की औसत 63.4 की है। पिछली 7 पारियों में साहा ने 40, 47, 104, 14, 0, 54 और 58 का स्कोर खड़ा किया है। 2010 से लेकर अब तक, यह उनकी सर्वश्रेष्ठ औसत है।
विज्ञापन

घरेलू मैदान पर साहा ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी!

5 of 11
मैट हेनरी - फोटो : getty
दूसरे टेस्ट में  मैट हैनरी ने 105 रन देकर 6 विकेट लिए। किसी भी किवी तेज गेंदबाज द्वारा 1969 के बाद भारतीय जमीन पर पहले टेस्ट में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 1969 में डायली हेडली ने भारत में अपने पहले टेस्ट में 74 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

घरेलू मैदान पर साहा ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी!

6 of 11
मार्टिन गप्टिल - फोटो : getty
मार्टिन गप्टिल भारतीय उपमहाद्वीप में खेली 16 पारियों में पहली बार 50 से अधिक रनों का साझेदारी की हिस्सा बने। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में टिम मिक्इंटॉश के साथ 45 रन जोड़े थे।
विज्ञापन

घरेलू मैदान पर साहा ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी!

7 of 11
टीम इंडिया - फोटो : getty
पूरे मैच में 15 खिलाड़ी एलबीडब्लयू का शिकार बने। यह भारत में खेले गए किसी भी मैच में सबसे ज्यादा एलबीडब्लयू का रिकॉर्ड है। 1996 में अहमदाबाद टेस्ट में भारत और दक्षिण अफ्रीका के 13 खिलाड़ी पगबाधा आउट हुए थे।

घरेलू मैदान पर साहा ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी!

8 of 11
bhuvneshwar kumar, team India - फोटो : Getty
सीरीज के दो मैचों में 26 खिलाड़ी पगबाधा आउट हुए हैं। भारतीय जमीन पर तीन या उससे कम मैचों की सीरीज में यह एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 1996 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका की सीरीज में 24 खिलाड़ी पगबाधा आउट हुए थे।

घरेलू मैदान पर साहा ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी!

9 of 11
ल्यूक रॉन्की - फोटो : getty
इस सीरीज की चारों में पारियों मेंं ल्यूक रॉन्की को रविंद्र जडेजा ने ही आउट किया है। रॉन्की ने जडेजा की 137 गेंदे खेली हैं, जिसमें उन्होंने 37 रन बनाए हैं। बाकी गेंदबाजों की 178 गेंदों में रॉन्की ने 148 रन बनाए हैं।

घरेलू मैदान पर साहा ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी!

10 of 11
अश्विन - फोटो : Facebook
अश्विन ने दूसरी पारी में 3 विकेट लिए। अश्विन अब तक ईडन गार्डन्स में खेले चार टेस्ट मैचों की चौथी पारी में एक भी बार 3 से ज्यादा विकेट नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन

घरेलू मैदान पर साहा ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी!

11 of 11
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
टेस्ट में अब तक सिर्फ 4 विकेटकीपर बल्लेबाजों को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। साहा से पहले नयन मोंगिया, अजय रात्रा और महेंद्र सिंह धोनी (दो बार) मैन ऑफ द मैच चुने गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें