ईशान किशन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए सीरीज से हटने का फैसला किया था। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में इसके पीछे के कारण को स्पष्ट नहीं किया था केएस भरत को रिप्लेसमेंट बनाया था।
टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया इसकी तैयारी में जुट गई है। इस सीरीज में भारतीय टीम उन तीन खिलाड़ियों के बिना उतरेगी, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था। इनमें ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और मोहम्मद शमी शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 8
ईशान किशन
- फोटो : BCCI
ऋतुराज इस हफ्ते की शुरुआत में वनडे सीरीज के दौरान अंगुली में लगी चोट के कारण कथित तौर पर टीम से रिलीज कर दिया गया है, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टखने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं गए और वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उबर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
हाफ सेंचुरी पूरा करते ईशान किशन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं तीसरे खिलाड़ी ईशान किशन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए सीरीज से हटने का फैसला किया था। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में इसके पीछे के कारण को स्पष्ट नहीं किया था केएस भरत को रिप्लेसमेंट बनाया था। हालांकि, अब ईशान की अनुपस्थिति के पीछे के असली कारण की पहचान हो गई है।
4 of 8
ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगातार यात्रा और पर्याप्त खेल समय की कमी से हुए 'मानसिक थकान' की वजह से ईशान ने टेस्ट सीरीज से दूरी बनाई। रिपोर्ट में कहा गया है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पिछले एक साल से लगातार यात्रा करने के बाद पिछले हफ्ते भारतीय टीम मैनेजमेंट से क्रिकेट से ब्रेक के लिए अनुरोध किया था, जिस पर मंजूरी देने से पहले चयनकर्ताओं के साथ भी चर्चा की गई थी।
उन्होंने टीम मैनेजमेंट को सूचित किया कि वह मानसिक रूप से थके हुए हैं और कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक चाहते हैं। हर कोई इस पर सहमत था। बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि ईशान ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस मुकाबले से हटने का फैसला किया जो भारत के लिए उनकी दूसरी टेस्ट सीरीज हो सकती थी। चयनकर्ताओं ने इसलिए उनके रिप्लेसमेंट के रूप में केएस भरत को नामित किया।
विज्ञापन
6 of 8
ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा- ईशान किशन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बीसीसीआई से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से रिलीज करने का अनुरोध किया है। इस विकेटकीपर को बाद में टेस्ट टीम से हटा दिया गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने प्रेस रिलीज में कहा, 'पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह केएस भरत को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
7 of 8
ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशान इस साल तीन जनवरी से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन भारतीय प्लेइंग-11 का नियमित तौर पर हिस्सा नहीं रहे हैं। उन्हें स्क्वॉड में चुना जाता रहा है, लेकिन वह बेंच पर ही रहे हैं। वह फरवरी-मार्च में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने भरत के बैक-अप के रूप में काम किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सिर्फ एक मैच खेला। आईपीएल 2023 सीजन के बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए इंग्लैंड भी गए, लेकिन बेंच पर बैठे रहे।
ईशान को वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट खेलने का मौका मिला। एशिया कप के लिए श्रीलंका जाने से पहले वह विंडीज दौरे पर सभी मैच - दो टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी20 खेले और फिर वनडे विश्व कप टीम का भी हिस्सा थे, जहां उन्होंने सिर्फ दो मैच खेले। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैच खेले, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जितेश शर्मा को प्लेइंग-11 में मौका दिया।