आईपीएल 2021 के 52वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चार रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने सात विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर की टीम 137 रन ही बनी सकी और मैच हार गई। दरअसल, आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 13 रन की दरकार थी, जिसे टीम डीविलियर्स के रहते नहीं बना सकी और मैच हार गई। हैदराबाद की इस जीत में जेसन रॉय के अलावा गेंदबाजों ने अहम भूमिका अदा की। इस मैच में हैदराबाद के उमरान मलिक ने जिस रफ्तार से गेंदबाज की, उसे देखकर सब हैरान हो गए। मैच के बाद विराट इस तेज गेंदबाज को खास तोहफा दिया।