टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने गिर के जंगलों में पत्नी रिभाभा सोलंकी के साथ शेरों के सामने फोटो खिंचवाने से विवाद होने के बाद एक और तस्वीर फेसबुक पर जारी की है। इस बार उन्होंने इस फोटो को लेकर अपनी सफाई भी दी है।
विज्ञापन
जडेजा की एक और 'स्टाइलिश' फोटो, इस बार FB पर दी सफाई
2 of 6
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Twitter
ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने यह फोटो शुक्रवार को अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें उन्होंने खासतौर से यह बताने की कोशिश की है कि यह फोटो गिर के जंगल से नहीं ली गई है।
विज्ञापन
जडेजा की एक और 'स्टाइलिश' फोटो, इस बार FB पर दी सफाई
3 of 6
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Twitter
एक दिन पहले ही स्टाइलिश क्रिकेटर रविंद्र जडेजा उस समय विवादों में आ गए जब गिर के जंगल में शेरों के झुंड के सामने अपनी पत्नी के साथ की खिंचवाई गई उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
जडेजा की एक और 'स्टाइलिश' फोटो, इस बार FB पर दी सफाई
4 of 6
रविंद्र जडेजा
वन विभाग उस समय हरकत में आया जब रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी रिभाभा के साथ गिर के जंगल में एशियाटिक शेरों के छोटे से झुंड के सामने बैठकर खिंचवाते दिखाई दिए। वन विभाग ने अब इस मामले में पर जांच के आदेश दे दिए हैं। जडेजा गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में जामनगर जिले के रहने वाले हैं, और वह अपनी पत्नी के साथ मंगलवार और बुधवार को जूनागढ़ जिले में सासन गिर गए। वहां वह गिर नेशनल पार्क एंड सेंचुअरी (जीएनपीएस) में लायन सफारी करने भी गए हुए थे।
विज्ञापन
जडेजा की एक और 'स्टाइलिश' फोटो, इस बार FB पर दी सफाई
5 of 6
रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा गिर के जंगल में अपनी गाड़ी से सफारी करने गए और फिर अपनी पत्नी के साथ कई फोटो भी खिंचवाए। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों और वन विभाग के कुछ गार्ड्स के साथ भी सेल्फी लिया। ये तस्वीरें बृहस्पतिवार तक सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी।
जडेजा की एक और 'स्टाइलिश' फोटो, इस बार FB पर दी सफाई
6 of 6
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Social media
जूनागढ़ वाइल्डलाइफ सर्किल के प्रमुख (सीसीएफ) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने पूरे प्रकरण पर इंडियन एक्सप्रेस से कहा था कि गिर नेशनल पार्क एंड सेंचुअरी (जीएनपीएस) एक संरक्षित जंगल है और यहां पर किसी भी टूरिस्ट को अपनी गाड़ी के साथ जाने की मनाही है। लेकिन फोटो देखकर लगता है कि क्रिकेटर जंगल में गाड़ी के साथ गया हुआ और उसने शेरों के साथ सेल्फी भी ली है, बाद में यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल भी हो गई। यहां तक जंगल के कुछ गार्ड्स भी उनके साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। इसलिए हमने जीएनपीएस को पूरे प्रकरण पर जांच करने और अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।