फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे में भारत के इन गेंदबाजों ने छुटाया है इंग्लैंड का पसीना, जानें किसने झटके कितने विकेट

Tue, 23 Mar 2021 12:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे के दौरान भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से एकदिवसीय सीरीज की जंग शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में गेंदबाजों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। इंग्लैंड के पास जहां तूफानी गेंदबाज मार्क वुड हैं वहीं भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज भी अपनी तेज गेंदों से समां बांधेंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच जब कभी वनडे मुकाबले हुए तो टीम इंडिया के कुछ गेंदबाज इंग्लिश टीम पर हमेशा भारी पड़े। आइए हम आपको भारत के उन गेंदबाजों के बारे में बताते हैं जिन्होंने एकदिवसीय मैचों के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
रविंद्र जडेजा - फोटो : social Media
रवींद्र जडेजा
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैचों में भारत की तरफ से सबसे कामयाब गेंदबाज रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा ने इंग्लैंड के विरुद्ध 22 मैच खेले जिनमें 37 विकेट चटकाए। इंग्लैंड के खिलाफ 28 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। 
विज्ञापन

3 of 6
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हरभजन सिंह
टीम इंडिया की ओर से हरभजन सिंह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। हरभजन ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए 23 मैचों में 36 विकेट लिए। हरभजन सिंह का इंग्लैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 31 रन देकर 5 विकेट रहा। 

4 of 6
जवागल श्रीनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
जवागल श्रीनाथ
जवागल श्रीनाथ भारत की ओर से वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। श्रीनाथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 मैच खेले जिनमें वह 35 विकेट झटकने में सफल रहे। श्रीनाथ का इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 41 रन देकर 5 विकेट रहा।
विज्ञापन

5 of 6
रविचंद्रन अश्विन
आर अश्विन
वनडे में रविचंद्रन अश्विन की स्पिन बॉलिंग का सामने करने में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को हमेशा दिक्कत हुई। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 मैच खेले जिनमें उन्होंने 35 विकेट लिए। इंग्लैंड के विरुद्ध अश्विन का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 28 रन पर 3 विकेट रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल देव - फोटो : ट्विटर
कपिल देव
कपिल देव इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे सफल भारतीय गेंदबाजों में पांचवे नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ 23 मैच खेले जिनमें 28 विकेट लिए। इंग्लैंड के विरुद्ध 35 रन पर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें