ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वन-डे के लिए घोषित 16 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को टीम इंडिया की घोषणा की, जिसमें जडेजा के साथ रविचंद्रन अश्विन को भी जगह नहीं मिली। वहीं, टीम में दो तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और उमेश यादव की वापसी हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया के प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने स्पष्ट किया कि जडेजा और अश्विन को आराम दिया गया है। उन्होंने कहा कि रोटेशन पॉलिसी के तहत दोनों दिग्गज स्पिनरों को आराम दिया गया है। मगर टीम इंडिया में नहीं चुने जाने से रविंद्र जडेजा काफी निराश लगे। उन्होंने इशारों-इशारों में स्पष्ट कर दिया कि टीम इंडिया ने उन्हें आराम नहीं दिया बल्कि बाहर निकाला है।
विज्ञापन
3 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : ESPN
28 वर्षीय जडेजा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने घोड़े के साथ एक फोटो पोस्ट की और कैप्शन दिया, 'अपनी असफलताओं से अपनी वापसी को मजबूत बनाओ।' जडेजा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और बड़ी बेवाकी के साथ अपनी बात रखते हैं।
Make your comebacks stronger than your setbacks #rajputboy https://t.co/5jpdiA2ZUb
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) September 10, 2017
4 of 5
रविंद्र जडेजा
हाल ही में उन्हें आईसीसी ने एक टेस्ट मैच से निलंबित कर दिया था। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जडेजा को आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जिसके बाद उन पर एक मैच का बैन लगाया गया। इसके बाद जडेजा ने तंज भरा संदेश ट्विटर पर शेयर किया, 'हम थोड़े शरीफ क्या हुआ, पूरी दुनिया ही बदमाश हो गई।'
बता दें कि ताजा टेस्ट रैंकिंग में जडेजा शीर्ष स्थान से फिसलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टॉप पर काबिज हैं। एंडरसन के 886 अंक हैं, जबकि जडेजा उनसे सिर्फ दो अंक पीछे हैं।