इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज हो गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एंडरसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 7 विकेट लिए थे। एेसे शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें रैंकिंग में काफी अंकों का फायदा हुआ है।
विज्ञापन
उनसे दो अंक पीछे भारत के रविंद्र जडेजा हैं
2 of 5
रविंद्र जडेजा, शेन वार्न
रैंकिंग में एंडरसरन के 886 अंक हो गए हैं। उनसे दो अंक पीछे भारत के रविंद्र जडेजा हैं। टीम इंडिया के ही ऑफ स्पिनर आर अश्विन 852 अंकों के साथ गेंदबाजों में तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
3 of 5
स्मिथ और विराट कोहली
- फोटो : Cricinfo
बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 936 अंकों के साथ टॉप पर हैं। उनसे 47 अंक पीछे इंग्लैंड के जो रूट दूसरे स्थान पर हैं। ऑल राउंडर में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन नंबर एक पर हैं। उनके 455 अंक हैं। इसके बाद भारत के रविंद्र जडेजा और आर अश्विन हैं। चौथे नंबर पर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं।
एंडरसन 500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले तेज गेंदबाज हैं
4 of 5
जेम्स एंडरसन
- फोटो : getty
एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 19 विकेट लिए हैं। वह 500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले तेज गेंदबाज हो गए हैं। ऐसा करने वाले दुनिया के वह तीसरे तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्श ने 519 तथा ऑस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्ग्राथ ने 563 विकेट लिए हैं। टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले एंडरसन छठे गेंदबाज हैं।
सर्वाधिक 800 विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम
5 of 5
मुरलीधरन
- फोटो : इंडेंपेंडेट
टेस्ट में सर्वाधिक 800 विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न हैं। जिन्होंने 708 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने 619 विकेट लिए हैं। एंडरसन ने अपने हाल ही में 129 वें टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में 7 विकेट लिए।