फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली को शादी के लिए कर चुकी हैं प्रपोज, अब इस क्रिकेटर से शुरू की बातचीत

Sun, 06 May 2018 05:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
डेनियल याट और विराट कोहली
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार अपना जलवा बिखेरते जा रहे हैं। उन्होंने शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लेग स्पिनर को 23 रन देकर दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

2 of 7
राशिद खान और डेनियल याट
हालांकि, राशिद के लिए वो समय तब और स्पेशल बन गया, जब विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज कर चुकी इंग्लैंड की क्रिकेटर डेनियल याट ने उनसे जल्दी मिलने की इच्छा जताई। जी हां, डेनियल याट ने ट्विटर पर लेग स्पिनर की तारीफ की और उनसे जल्द ही मिलने की इच्छा प्रकट की।
विज्ञापन

3 of 7
danielle wyatt
बता दें कि डेनियल याट और राशिद खान के बीच विशेष लगाव है क्योंकि दोनों क्रिकेटर एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। इसमें कोई हैरानी नहीं कि याट को राशिद की लेग स्पिन काफी रास आती है।

4 of 7
डेनियल वेट - फोटो : file
वैसे आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब डेनियल याट ने सोशल मीडिया पर राशिद खान की तारीफ की हो। वह पहले भी कई बार राशिद को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दे चुकी हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
डेनियल याट - फोटो : file
बहरहाल, बता दें कि दिल्ली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राशिद खान को शुभकामनाएं दी। हालांकि, डेनियल याट ने तुरंत इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने मैसेज में राशिद को 'विजार्ड' की उपाधि दी।
विज्ञापन

6 of 7
राशिद खान
इस पर राशिद खान ने याट का शुक्रियाअदा किया और उन्हें आगामी मैच के लिए शुभकामनाएं भी दी। राशिद ने जवाब में ट्वीट किया, 'थैंक यू, डेनियल आपको और साराह को ससेक्स के लिए सीजन का पहला मैच खेलने की शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेनिएल वायट
याट को राशिद खान के जवाब ने काफी प्रभावित किया। याट ने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही टी20 ब्लास्ट में राशिद को ससेक्स की तरफ से खेलते हुए देखने का इंतजार करेंगी। याट ने जवाब में लिखा, 'धन्यवाद रेश, ज्यादा इंतजार नहीं कि आप जल्द ही हमें खेलते हुए हाथ में चाय का कप लिए खड़े हो।'











 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें