फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की विकेटकीपिंग पर रिसर्च करने को बेताब फील्डिंग कोच, कहा- 'खुलेंगे कई राज'

Tue, 13 Feb 2018 12:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की लिस्ट काफी लंबी है। इस लिस्ट में अब टीम इंडिया के फील्डिंग कोच कोच आर.श्रीधर का नाम भी जुड़ गया है। श्रीधर का कहना है कि धोनी ज्यादातर समय प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लेते हैं। इसके बावजूद उनकी स्टम्प और रनआउट करने की कला बेहद शानदार है।
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी
श्रीधर ने कहा, 'विकेटकीपिंग करने में धोनी को महारथ हासिल है। धोनी की असाधारण विकेटकीपिंग पर रिसर्च होना चाहिए, जिसे मैं 'द माही वे' नाम देना चाहूंगा।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : BCCI
36 साल का क्रिकेटर होने के बावजूद उनकी कलात्मक विकेटकीपिंग की तुलना आज के युवाओं से नहीं की जा सकती, जो फिटनेस के मुकाबले में उनसे ज्यादा बेहतर हैं। बता दें कि धोनी ने 316 वनडे मैचों में 295 कैच और 106 स्टम्प किए हैं।

4 of 5
एमएस धोनी
श्रीधर का कहना है कि एक स्पिन गेंदबाज के सामने विकेटकीपिंग करना सबसे मुश्किल काम है, लेकिन विकेट के पीछे एमएस धोनी इस काम को बखूबी निभाते हैं। उनके हाथों की तेजी के आगे बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी अपने घुटने टेक देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी
एक समय वो भी था जब धोनी की विकेटकीपिंग को लेकर टीम के चयनकर्ताओं ने बड़े सवाल उठाए थे, लेकिन धोनी ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग पर लगातार काम किया और खुद को इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें