फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 धुरंधरों के दम पर पंजाब से जीतने उतरेगी राजस्थान! यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

Mon, 25 Mar 2019 01:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rajasthan royals
राजस्थान टीम सोमवार को यहां पंजाब के खिलाफ 12वीं इंडियन टी-20 लीग के अपने शुरुआती मुकाबले में आमने-सामने होंगी तो उसके ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की निगाहें क्रिकेट में शानदार वापसी पर लगी होगी। आइए इसी कड़ी में एक बार जान लेते हैं कि अपने पहले मैच में कैसी हो सकती है राजस्थान की प्लेइंग इलेवन...
 
विज्ञापन

2 of 5
jos buttler
ओपनर
राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे पिछली बार की तरह इस बार भी जोस बटलर के साथ मिलकर पारी का आगाज कर सकते हैं। पिछले सीजन में भी दोनों ने ताबड़तोड़ रन बनाए थे। बटलर का पिछला सीजन काफी शानदार बीता था। इस सीजन में बटलर ने छह अर्धशतकों के साथ कुल 548 रनों का योगदान दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
स्टीव स्मिथ
मिडिल ऑर्डर
क्रिकेट की पिच पर लंबे समय बाद वापसी करने वाले स्टीम स्मिथ पर इस मैच में फैंस की सबसे ज्यादा नजरें होंगी। स्मिथ पंजाब के खिलाफ मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। वहीं प्रतिभाशाली बल्लेबाज संजू सैमसन को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।

4 of 5
gautham
ऑलराउंडर
सैमसन के बाद छठे नंबर पर धाकड़ ऑलराउंडर बैन स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। इसके बाद सातवें नंबर पर राहुल त्रिपाठी और आठवें नंबर पर पिछली बार के हीरो कृष्णप्पा गौतम को भेजा जा सकता है। गौतम-स्टोक्स की मौजूदगी टीम के गेंदबाजी डिपार्टमेंट को भी मेजबूत बनाती है। पिछली बार कृष्णप्पा गौतम ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ipl
गेंदबाजी
जोफ्रा आर्चर के साथ धवल कुलकर्णी और जयदेव उनाडकट टीम के फास्ट बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आ सकते हैं। जबकि श्रेयस गोपाल पंजाब के धुरंधरों को अपनी फरकी के जाल में फंसाने का प्रयास करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें