datsun go facelift
इसमें सबसे पहले बात करते हैं, डेटसन रेडीगो की। डेटसन ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक को हाल ही में कई फीचर्स के साथ अपडेट किया है। जिसके साथ ही रेडीगो कार मार्केट में वैल्यू फॉर मनी कार बन गई है। कंपनी रेडीगो पर 5 साल और अनलिमिटेड किमी की वारंटी दे रही है। रेडीगो में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 67 बीएटपी की पावर और 104 एनएम का टार्क देता है।