फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Ashwin: लाडली बेटियों को अश्विन ने दिया खास तोहफा, पत्नी की 'फिरकी' पर बोल्ड हुए भारतीय स्पिन दिग्गज, देखें

Sun, 22 Sep 2024 09:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेन्नई में अश्विन ने दूसरी बार टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा। इसके अलावा उन्होंने 37वीं बार पांच विकेट झटककर महान शेन वॉर्न की बराबरी की।
विज्ञापन
1 of 5
अश्विन अपने परिवार के साथ - फोटो : BCCI
देशभर में रविवार को राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया गया। भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी अपनी बेटियों के साथ यह खास दिन मनाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत की बांग्लादेश पर 280 रन से जीत के बाद एक खास वीडियो साझा किया, जिसमें महान खिलाड़ी को अपनी पत्नी के सवालों का जवाब देते देखा गया। इस दौरान अश्विन ने अपनी बेटियों को खास तोहफा देने की भी बात की। 
विज्ञापन

2 of 5
रोहित-अश्विन - फोटो : BCCI
अश्विन के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीता भारत
चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने दमदार प्रदर्शन किया। वह गेंद और बल्ले से प्रभावित करने में कामयाब हुए। पहले उन्होंने शतक लगाकर भारत को मुश्किल से निकाला। इसके बाद अपनी घातक गेंदबाजी से मेहमानों की कमर तोड़ दी। यही वजह है कि उन्हें मुकाबले के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

3 of 5
अश्विन अपने परिवार के साथ - फोटो : BCCI
राष्ट्रीय बेटी दिवस पर अश्विन ने अपनी लाडलियों को क्या तोहफा दिया?
मैच के बाद अश्विन ने अपनी पत्नी को खास इंटरव्यू दिया। इसमें प्रीति नारायण (अश्विन की पत्नी) ने ऑफ स्पिनर से कुछ ऐसे सवाल किए जिस पर वह शर्माते हुए नजर आए। अश्विन की पत्नी ने सबसे पहले उनसे सवाल किया कि वह अपनी बेटियों को राष्ट्रीय बेटी दिवस पर क्या तोहफा देंगे? इस पर 37 वर्षीय गेंदबाज ने कहा कि जिस गेंद से उन्होंने पांच विकेट हॉल हासिल किया है, वह अपनी बेटियों को तोहफे में देंगे। इस पर उनकी बेटियों को कहते सुना गया कि इतने से काम नहीं चलेगा। प्रीति ने पूछा- बच्चे जानना चाहते हैं कि आप उन्हें बेटी दिवस पर क्या देंगे? तो स्पिनर ने जवाब दिया- मैं उन्हें वह गेंद दूंगा जिससे मैंने पांच विकेट लिए। हालांकि, उनकी बेटियां इससे संतुष्ट होती नहीं दिखीं।

4 of 5
पत्नी के साथ अश्विन - फोटो : BCCI
पत्नी ने पूछा खास सवाल तो शर्माए स्पिनर
आगे अश्विन की पत्नी उन्हें चेन्नई में टेस्ट शतक और फाइव-फर लेने के लिए बधाई देती हैं। तभी वह अपनी तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि मेरी मौजूदगी से कुछ शक्ति मिली? जवाब में स्पिनर कहते हैं- इसने हर वक्त मुझसे शिकायत की है कि तुमने मुझे नहीं देखा। लेकिन मैंने इन्हें देखा था। हालांकि, लोग ज्यादा थे इसलिए ध्यान नहीं दे सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अश्विन - फोटो : BCCI
'चेपॉक दिल में है'
चेन्नई में अश्विन ने दूसरी बार टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा। इसके अलावा उन्होंने 37वीं बार पांच विकेट झटककर महान शेन वॉर्न की बराबरी की। अश्विन ने अपनी इन उपलब्धियों पर बात करते हुए कहा- मुझे नहीं पता कि मैं कैसे प्रतिक्रिया दूं क्योंकि पहला दिन कुछ ऐसा था जो बहुत जल्दी हुआ। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं यहां आकर शतक बना पाऊंगा। मैंने काफी समय से बल्लेबाजी नहीं की थी, इसलिए यह बहुत अच्छा लगता है। हर बार जब मैं यहां (चेपॉक) आता हूं तो यह खास लगता है। मुझे नहीं पता, इस मैदान में कुछ ऊर्जा है। मुझे लगता है कि यही मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें