वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज आर अश्विन एक बार फिर से अपने फॉर्म में लौट आए हैं जिसका असर यह हो रहा है कि विपक्षी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक ही नहीं पा रहे हैं। पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी उन्होंने 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है। साथ ही 10 साल का सूखा भी खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
फिर वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज बने अश्विन ने खत्म किया 10 साल का 'सूखा'
2 of 7
आर अश्विन
आर अश्विन के जमैका के सबिना पार्क में खेले जा रहे टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लेने के साथ ही इस मैदान पर टीम इंडिया की ओर से 5 विकेट लेने की यह आठवीं घटना है। जो किसी भी टीम की तुलना में काफी ज्यादा है। भारत की ओर से 8 बार 5 विकेट लेने के अलावा अन्य टीमों की ओर से कुल मिलाकर सिर्फ 5 बार ही यह कारनामा किया जा सका है।
विज्ञापन
फिर वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज बने अश्विन ने खत्म किया 10 साल का 'सूखा'
3 of 7
अश्विन
- फोटो : twitter
आर अश्विन ने 52 रन देकर 5 विकेट झटकने के साथ ही इस मैदान पर एक दशक पुराना सूखा भी खत्म कर दिया है। भारत की ओर से यहां पर आखिरी बार 2006 के टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा हुआ था। खास बात यह है कि उस समय टीम इंडिया की ओर से 2 गेंदबाजों ने ऐसा किया था और वह भी एक ही मैच में।
फिर वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज बने अश्विन ने खत्म किया 10 साल का 'सूखा'
4 of 7
अनिल कुंबले
- फोटो : Twitter
2006 में सबीना पार्क में टीम इंडिया की ओर से आज के कोच अनिल कुंबले ने 78 देकर 6 विकेट चटकाए थे जबकि हरभजन सिंह ने 13 रन देकर 5 विकेट झटक लिए थे। पूरे 10 साल बाद किसी भारतीय फिरकी गेंदबाज ने 5 विकेट लेने के सूखे को खत्म किया है।
विज्ञापन
फिर वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज बने अश्विन ने खत्म किया 10 साल का 'सूखा'
5 of 7
आर अश्विन
- फोटो : Getty
साथ ही अश्विन 10 साल बाद ऐसे पहले भारतीय फिरकी गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने एशियाई धरती के बाहर किसी टेस्ट सीरीज में 2 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। 2006 में टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे पर हरभजन सिंह ने 2 बार यह उपलब्धि हासिल की थी जिसकी बदौलत भारत तब 1-0 से सीरीज जीत पाया था।
विज्ञापन
फिर वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज बने अश्विन ने खत्म किया 10 साल का 'सूखा'
6 of 7
अश्विन
- फोटो : Facebook
अश्विन ने इस दौरे में अब तक 2 बार (7/83) और (5/52) 5 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। इस तरह से पिछले 4 टेस्ट मैचों में कम से कम एक बार 5 या उससे ज्यादा का विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।
फिर वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज बने अश्विन ने खत्म किया 10 साल का 'सूखा'
7 of 7
आर अश्विन
- फोटो : Getty
अश्विन ने टेस्ट करियर में कैरेबियाई बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स को छठी बार अपना शिकार बनाया है। वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर को भी 6 बार आउट कर चुके हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा बार एड कोवन को आउट किया है 7 बार। सैमुअल्स अश्विन के अलावा 7 बार मुथैया मुरलीधरन के शिकार हुए हैं।