फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में पृथ्वी शॉ का धमाल, इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए खेली 150 रन की तूफानी पारी

Sun, 19 Jan 2020 10:37 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पृथ्वी शॉ
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है। जहां भारतीय टीम पांच टी-20, तीन वन-डे और दो टेस्ट मैच की सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। रविवार को इस दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान होना है। टीम चयन से पहले भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
विज्ञापन

2 of 4
पृथ्वी शॉ
चोट से वापसी कर रहे शॉ ने न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ 100 गेंदों पर 22 चौके और दो छक्के जड़ 150 रन बनाए हैं। उनकी इस पारी के दम पर भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 372 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा।
विज्ञापन

3 of 4
prithvi shaw
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम का पहले ही हो चुका है। रविवार को वनडे टीम का एलान किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि वन-डे टीम की घोषणा को पृथ्वी शॉ की चोट के कारण ही टाल दिया गया था।
विज्ञापन

4 of 4
Prithvi Shaw - फोटो : सोशल मीडिया
डोपिंग के कारण आठ महीने का बैन झेलने के बाद पृथ्वी शॉ ने वापसी की और रणजी ट्रॉफी के एक मैच में चोटिल हो गए। शॉ को रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान कंधे में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वो न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेले गए दो प्रैक्टिस मैच से बाहर हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें