फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं 'करोड़पति' प्रयास रे बर्मन, जिन्होंने IPL में डेब्यू कर रचा इतिहास

Sun, 31 Mar 2019 08:12 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रयास रे बर्मन - फोटो : Social media
इंडियन टी-20 लीग के 11वें मैच में रविवार को बैंगलोर की ओर से एक नए खिलाड़ी प्रयास रे बर्मन ने डेब्यू किया। इसी के साथ वह इंडियन टी-20 लीग में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। वह अभी महज 16 साल और 157 दिन के हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान के नाम था। मुजीब ने 17 साल और 11 दिन की उम्र में इंडियन टी-20 लीग में डेब्यू किया था। 
विज्ञापन

2 of 7
prayas ray burman - फोटो : File photo
इंडियन टी-20 लीग की नीलामी में महज 16 साल की उम्र में इस खिलाड़ी पर विराट कोहली की टीम बैंगलोर ने दांव लगाया था। प्रयास इस नीलामी में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। यह उनके खेल का ही कमाल है कि बालिग होने से पहले ही उन्होंने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे धुरंधरों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया। 
विज्ञापन

3 of 7
Prayas Ray Barman - फोटो : File photo
मूलत: बंगाल से आने वाले प्रयास रे बर्मन का नीलामी में बेस प्राइज 20 लाख था, मगर उनकी लेग स्पिन क्षमता को भांपते हुए बैंगलोर ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय प्रयास नीलामी की पूरी प्रक्रिया टीवी पर देख रहे थे। इस दौरान उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि उनकी कीमत इतनी ज्यादा आंकी जाएगी। 

4 of 7
prayas ray burman - फोटो : File photo
अब तक लिस्ट-ए के 9 मैचों में 11 विकेट चटकाने वाले प्रयास ने शुरुआत में इंडियन टी-20 लीग की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया था, लेकिन शेड्यूल फिक्स होने से कुछ देर पहले उनके पास बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से फोन कॉल आया था और उन्हें बताया गया था कि कई फ्रैंचाइजी उनके बारे में पूछ रहे हैं। तब जाकर उन्होंने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 
विज्ञापन

5 of 7
Prayas Ray Barman - फोटो : File photo
6 फीट 1 इंच लंबा यह फिरकी गेंदबाज शेन वॉर्न के बॉलिंग वीडियो देखते-देखते बड़े हुए। सौरव गांगुली-ग्रेग चैपल विवाद का उनकी जिंदगी में बेहद गहरा प्रभाव है। दरअसल, उस मामले के बाद सौरव गांगुली की टीम से छुट्टी हो गई थी।  
विज्ञापन

6 of 7
प्रयास रे बर्मन - फोटो : Social media
परिवार में अक्सर बातें होती कि अब बंगाल का कोई खिलाड़ी टीम में नहीं। इसके बाद से ही नन्हें प्रयास ने टीम इंडिया में शामिल होने की ठान ली थी। सच्चाई भी यही है कि बंगाल से सौरव गांगुली के बाद ऐसा कोई बड़ा नाम नहीं निकला, जिसने भारतीय क्रिकेट पर दबदबा बनाया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रयास रे बर्मन - फोटो : Social media
हैदराबाद के खिलाफ खेले गए अपने पहले मैच में प्रयास गेंदबाजी से तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने जरूर 19 रन बनाए। ये रन उनके लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि इस मैच में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी महज तीन और एक रन बनाकर पवेलियन को लौट गए थे। हालांकि यह मैच उनकी टीम बैंगलोर 118 रनों से हार गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें