फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, अंकतालिका में हुआ बड़ा उलटफेर 

Thu, 04 Jul 2019 06:03 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड कप 2019 के 41वें मुकाबले में जॉनी बेयरस्टो 106(99) और जेसन रॉय 60(61) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 119 रन से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही इंग्लैंड मौजूदा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया और भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं अंकतालिका पर। 

 
विज्ञापन

2 of 6
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
अंक तालिका में पहले स्थान की बात करें तो आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुकी है। टीम आठ मुकाबले खेलने के बाद सात जीत और एक हार के साथ अभी 14 अंकों और एक की रन रेट के साथ पहले पायदान पर है। अब कंगारू टीम को अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह जुलाई को खेला है।
विज्ञापन

3 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
अंक तालिका में दूसरे स्थान विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया है। जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम ने आठ मैचों में से छह में जीत दर्ज की है, एक में हार और उसका एक मैच बेनतीजा रहा। विराट ब्रिगेड अब 13 अंकों और +0.811 की शानदार रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है। भारत का अब अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ छह जुलाई को है।

4 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड को हराते ही अंक तालिका में तीसरे पायदान पर वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम पहुंच गई है। टीम नौ मुकाबले खेलने के बाद छह जीत और तीन हार के साथ अभी 12 अंकों और 1.152 की रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है।
विज्ञापन

5 of 6
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : social media
चौथे नंबर की टीम के रूप में सेमीफाइनल में पहुंचेगी। हालांकि इसका अभी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। पाकिस्तान की टीम अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश पर जीत दर्ज करती भी है तो भी इससे न्यूजीलैंड पर खास असर नहीं पड़ेगा। मैच जीतने पर पाकिस्तान के भी 11 अंक हो जाएंगे, लेकिन नेट रनरेट में अंतर होने के कारण न्यूजीलैंड ही सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : social media
  टीम खेले जीत हार बेनतीजा अंक रन रेट
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 14 +1.000
2 टीम इंडिया 8 6 1 1 13 +0.811
3 इंग्लैंड 9 6 3 0 12 +1.152
4 न्यूजीलैंड  9 5 3 1 11 +0.175


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें