इंग्लैंड ने बुधवार को न्यूजीलैंड को 119 रनों से हराकर वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद इंग्लैंड अब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर इंग्लैंड ने अपने 27 साल के इतिहास को बदला है। जी हां, इंग्लैंड ने 1992 के बाद से पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45 ओवर में 186 रन पर ही ढेर हो गई और मैच हार गई। ऐसे में आइए जानते हैं वो पांच खिलाड़ी जिनके बल बूते पर इंग्लैंड ने कटाया सेमीफाइनल का टिकटः