निदा डार
- फोटो : Twitter
भारत ने 29 जून को दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। टीम इंडिया के प्रदर्शन की फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने जमकर सराहना की थी। हालांकि, निदा को इतने समय बाद पोस्ट करते देख फैंस हैरान रह गए और इस पोस्ट ने सभी को झटका दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- निदा डार अभी मंगल ग्रह से लौटी हैं। दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- निदा टाइम लूप में फंस गई हैं। हालांकि, निदा ने इस पोस्ट को लेकर सफाई भी दी। उन्होंने एक और पोस्ट कर मामले को स्पष्ट किया है कि यह कुछ तकनीकी बग के कारण था। उन्होंने दो महीने पहले ही पोस्ट किया था, लेकिन उनकी पोस्ट दो महीने बाद प्रकाशित हुई थी।