श्रीलंका की एक तरह से बी क्रिकेट टीम के हाथों टी-20 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद हंगामा मचा है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का मामला वहां की विधानसभा तक पहुंच गया है। श्रीलंका से हार के बाद खिलाड़ियों से लेकर कोच मिसबाह उल हक तक, सभी आलोचनाओं के केंद्र में हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा में एक प्रस्ताव सौंपा गया है, जिसमें सरफराज अहमद को पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटाने की मांग की गई है।